फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jairam Ramesh: Generational shift started in Congress ; After Kejriwal, they target some leaders of Congress

Jairam Ramesh: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी से लेकर कांग्रेस में पीढ़ीगत बदलाव तक, जानें जयराम रमेश ने क्या कहा

Sat, 23 Mar 2024 06:17 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 06:17 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद वे अब कांग्रेस के कुछ नेताओं को टारगेट करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा एक स्टार्ट अप है। पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मैं करिश्माई नेता पर विश्वास नहीं करता हूं। कांग्रेस में पीढ़ीगत बदलाव की शुरुआत पहले ही कई राज्यों में हो चुकी है। 

विज्ञापन
Jairam Ramesh: Generational shift started in Congress ; After Kejriwal, they target some leaders of Congress
जयराम रमेश (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक साक्षात्कार में कांग्रेस की रणनीतियों और भाजपा की कमियों पर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तुलना एक पुरानी स्थापित कंपनी से की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने भाजपा एक स्टार्टअप है, हम जल्द वापसी करेंगे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि करिश्माई नेता के विचार पर विश्वास करना एक खतरनाक अवधारणा है। कांग्रेस में नए चेहरों को लाने की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पुरानी पार्टी है, जहां लंबे समय से लोग जुड़े हुए हैं, ऐसा करना मुश्किल था। 
विज्ञापन


भाजपा सिर्फ स्टार्टअप की तरह- जयराम रमेश
भाजपा का जिक्र करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा एक स्टार्टअप है लेकिन कांग्रेस एक पहले से स्थापित एक कंपनी है। आप को पता है कि शुरूआत में स्टार्टअप बहुत लोगों को शामिल करता है। कांग्रेस ने जिन्हें टिकट नहीं दिया, उन्हें भाजपा ने शामिल कर लिया। भाजपा में आप देखेंगे कि हर चीज पर का श्रेय सिर्फ एक करिश्माई नेता को ही जाता है, लेकिन हमारे यहां ऐसा नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस एकमात्र पार्टी, जहां निर्वाचन अध्यक्ष- जयराम 
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व में बदलाव की जरूरत के सवाल पर जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जिसका निर्वाचन अध्यक्ष है। हम कार्यकर्ताओं को ज्यादा महत्व देते हैं। जयराम रमेश ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के 11 खातों में से आठ को फ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 1994-95 से कांग्रेस की कर पुस्तिकाएं खोली गई हैं और उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलते हुए जयराम रमेश ने कहा कि केजरीवाल के बाद मुझे यकीन है, वे कांग्रेस के कुछ नेताओं को निशाना बनाएंगे। आज हम जिस मुकाबले का सामना कर रहे हैं, वहां न तो नियम है, न परंपराएं और न ही उनका पालन हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में हो रहा पीढ़ीगत बदलाव- जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव की शुरुआत पहले ही कई राज्यों में हो चुकी है, जिससे सबसे पुरानी पार्टी को खारिज करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का बदलाव मध्य प्रदेश और राजस्थान में पहले ही शुरू किया जा चुका है और पार्टी की अन्य राज्य इकाइयां भी इसका अनुसरण करेंगी। जयराम रमेश ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक पीढ़ीगत बदलाव आया है। कांग्रेस के लिए, मध्य प्रदेश में जो हुआ है वह एक बड़ा परिवर्तन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed