फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jairam Ramesh expressed disappointment on the allocation of Parliamentary Affairs portfolio to Kiren Rijiju

Congress: 'प्रधानमंत्री सदन को अलग ढंग से नहीं चलाना चाहते', रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री बनाने पर कांग्रेस

Tue, 11 Jun 2024 12:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 11 Jun 2024 12:57 PM IST
सार

किरेन रिजिजू ने मंगलवार को संसदीय कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला। इसके अलावा उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का भी प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय में सेवा दे चुके हैं।

विज्ञापन
Jairam Ramesh expressed disappointment on the allocation of Parliamentary Affairs portfolio to Kiren Rijiju
रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री बनाने पर जयराम रमेश भड़के - फोटो : एएनआई

विस्तार

तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया। मोदी ने अपने पुराने सिपहसालारों पर भरोसा करते हुए मंत्रिमंडल में किसी बड़े बदलाव से गुरेज किया है। हालांकि उन्होंने किरेन रिजिजू को इस बार संसदीय कार्य मंत्रालय सौंपा है। इसी को लेकर अब कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेर लिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्रालय दिए जाने पर निराशा व्यक्त की।

विज्ञापन


एक तिहाई प्रधानमंत्री इसे लेकर...
उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि संसदीय मामलों के विभागों के आवंटन से एक बात बिल्कुल स्पष्ट है। एक तिहाई प्रधानमंत्री इसे लेकर जरा भी विश्वास पैदा नहीं करना चाहते हैं कि संसद पिछले दशक में जिस तरीके से चल रही थी उससे अलग ढंग से काम करे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'परंतु दिव्य संकेत कुछ भी हो, आने वाले दिनों में इंडिया जनबंधन का ध्येय बिल्कुल साफ है- संसद के दोनों सदनों में लोगों की इच्छा और जनादेश को लगातार मजबूती से प्रतिबिंबित करते रहना।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आज संभाला पदभार
बता दें, किरेन रिजिजू ने मंगलवार को संसदीय कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला। इसके अलावा उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का भी प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed