फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaipur-Mumbai train shooting No anxiety disorder was detected in periodical medical examination RPF constable

Jaipur-Mumbai Train Shooting: RPF कांस्टेबल की चिकित्सा जांच में गंभीर मनोविकार नहीं मिला; रेलवे ने दी जानकारी

Wed, 02 Aug 2023 07:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Aug 2023 07:36 PM IST
सार

31 जुलाई को जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में एक RPF कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी। इस घटना में एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Jaipur-Mumbai train shooting No anxiety disorder was detected in periodical medical examination RPF constable
ट्रेन, आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीबारी के आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल की नियमित चिकित्सा जांच में कोई गंभीर मनोविकार नहीं पाया गया। रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आरपीएफ कांस्टेबल के कथित मानसिक रोगी होने के दावे पर रेलवे ने कहा कि इलाज निजी तौर पर कराया गया होगा, जिसे उसने गुप्त रखा गया। हालांकि, बाद में रेलवे ने इस बयान को वापस ले लिया। रेलवे के एक प्रवक्ता ने ज्यादा जानकारी दिए बिना बताया कि प्रेस विज्ञप्ति वापस ले ली गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह (33) ने सोमवार तड़के मुंबई में पालघर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में अपने वरिष्ठ सहकर्मी टीका राम मीना और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में उसे पकड़ लिया गया था। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि कांस्टेबल मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। 
विज्ञापन


इस बीच रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मामले की जांच सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), बोरीवली की ओर से की जा रही है। इसमें कहा गया कि रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबलों की आवधिक चिकित्सा जांच (पीएमई) की व्यवस्था है। पिछले पीएमई में ऐसी कोई चिकित्सा बीमारी या स्थिति का पता नहीं चला था। हालांकि, शाम को रेलवे ने अपनी विज्ञप्ति को ही वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, 31 जुलाई को जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में एक RPF कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी। इस घटना में एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना सुबह करीब 5:23 बजे की है। चेतन सिंह को आरपीएफ पोस्ट, भयंदर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पकड़ लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बोरीवली में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। घटना की व्यापक जांच करने के लिए आरपीएफ के एडीजी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed