फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: BJP- Congress's one bet, will announce the names of the candidates in today-today

राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस और भाजपा कभी भी घोषित कर सकती है प्रत्याशियों के नाम तय, सीएम करेंगे जनसभाएं

Wed, 06 Oct 2021 03:38 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 06 Oct 2021 03:38 PM IST
सार

राजस्थान में दो सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां आज-कल में अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती हैं। 8 अक्तूबर को नामांकन की अंतिम तारीख है। 

विज्ञापन
Jaipur: BJP- Congress's one bet, will announce the names of the candidates in today-today
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान में दो सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने सस्पेंस का माहौल बना कर रखा है। दोनों पार्टियां आज या कल में अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती हैं। बता दें कि 8 अक्तूबर को नामांकन की अंतिम तारीख है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं 8 अक्तूबर को कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाने उदयपुर के वल्लभनगर और प्रतापगढ़ के धरियावद जाएंगे। हालांकि अब तक प्रत्याशियों के नाम पार्टी ने घोषित नहीं किए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि प्रत्याशियों के नाम फाइनल हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उपचुनाव क्षेत्रों में दौरा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 8 अक्तूबर को नामांकन के आखिरी दिन जयपुर से सुबह 9.15 बजे हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे। सुबह 11 बजे गहलोत उदयपुर के वल्लभनगर पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे वल्लभनगर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे प्रतापगढ़ के धरियावद पहुंचेंगे। यहां भी गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे धरियावद से मुख्यमंत्री जयपुर के लिए वापसी की उड़ान भरेंगे और तय कार्यक्रम के मुताबिक शाम 4.15 बजे जयपुर आ जाएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस में वल्लभनगर में प्रीति शक्तावत का नाम आगे
उदयपुर की वल्लभनगर सीट से कांग्रेस के दिवंगत विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत का टिकट तय माना जा रहा है। सहानुभूति के वोट हासिल करने के लिए दिवंगत विधायक की पत्नी ही पार्टी को सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रही हैं। जबकि प्रीति के खिलाफ गजेन्द्र सिंह शक्तावत के बड़े भाई देवेन्द्र सिंह शक्तावतल को भी दावेदार माना जा रहा है, लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रीति का नाम लगभग फाइनल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में धरियावद में नगराज मीणा का नाम लगभग तय
प्रतापगढ़ के धरियावद में कांग्रेस से पूर्व विधायक नगराज मीणा का टिकट लगभग तय बताया जा रहा है। नगराज को 1998 से लेकर अब तक सभी विधानसभा चुनाव में टिकट मिलता आ रहा है, लेकिन नगराज 1998 और 2008 में ही चुनाव जीते। जबकि 2003, 2013 और 2018 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पिछले दो विधानसभा चुनाव वो लगातार हारे हैं। ऐसे में यहां प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा अपनी पत्नी इंदिरा मीणा को टिकट दिलाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन रामलाल मीणा की प्रभारी मंत्री अर्जुन बामणिया से नहीं बन रही है। दूसरा उनकी पत्नी इंदिरा मीणा जिला प्रमुख हैं। ऐसे में पार्टी नहीं चाहेगी कि यह सीट गंवाई जाए।

भाजपा में वल्लभनगर से उदय लाल डांगी की दांवेदारी 
भाजपा में वल्लभनगर से उदय लाल डांगी का टिकट लगभग तय बताया जा रहा है, लेकिन जनता सेना के संयोजक रणधीर सिंह भींडर लगातार यह मांग उठा रहे हैं कि उन्हें नहीं तो उनकी पत्नी दीपेन्द्र कंवर को यहां से टिकट दिया जाए। यदि भाजपा ऐसा करती है, तो वे जनता सेना से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे देंगे। वर्ना भींडर खुद यहां से जनता सेना से चुनाव में ताल ठोकने की पूरी तैयारी में हैं। भींडर से नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के समीकरण नहीं बनते हैं। दोनों में जुबानी जंग चलती आई है। पार्टी अगर गुलाबचंद कटारिया को नाराज करती है, तो दीपेन्द्र कंवर को भी चुनाव लड़ाने की एक संभावना बन सकती है।


धरियावद में कन्हैयालाल मीणा का टिकट लगभग फाइनल
भाजपा ने धरियावद से अपने दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा के जाने से खाली हुई सीट पर उनके पुत्र कन्हैयालाल मीणा को टिकट देने का मन बना लिया है। कन्हैयालाल मीणा को वसुंधरा राजे का भी आशीर्वाद माना जाता है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की पसंद दूसरे दावेदार खेत सिंह मीणा बताए जाते हैं, लेकिन कन्हैयालाल मीणा को चुनाव में उतराने से भाजपा को सहानुभूति वोट बैंक का फायदा मिलेगा, ऐसी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed