{"_id":"57c3631b4f1c1b4a38d50c0d","slug":"jain-temple-in-ujjain-restrains-entry-of-girls-wearing-jeans-skirts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींस पहनने वाली लड़कियों को मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जींस पहनने वाली लड़कियों को मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश
एजेंसी, उज्जैन
Updated Mon, 29 Aug 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्जैन के एक जैन मंदिर ने जींस स्कर्ट और अन्य पाश्चात्य कपड़े पहने लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
यह फैसला श्वेतांबर जैन समाज के ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने लिया। फैसले में कहा गया है कि आठ साल और उससे ऊपर की लड़कियों को कहा जाएगा कि वह पश्चिमी कपड़े मसलन जींस, टी शर्ट, स्कर्ट और टॉप न पहनें।
ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र सिरोलिया ने कहा कि इसके बदले उन्हें केवल भारतीय परिधान पहनने चाहिए। मंदिर में प्रवेश करने के बाद उन्हें एक चुनरी दी जाएगी ताकि वह अपना सिर ढक सकें। उन्होंने कहा कि पश्चिमी कपड़े जैन मंदिर की प्रतिष्ठा को गिराते हैं, हालांकि उचित कपड़े पहन कर आने वालों पर कोई रोक नहीं होगी।