फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jailed ex-MP Prajwal Revanna to serve as library clerk to get daily pay of Rs 522 News In Hindi

Prajwal Revanna: सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना जेल में बने लाइब्रेरी क्लर्क, हर दिन मिलेंगे ₹522

Sun, 07 Sep 2025 02:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 07 Sep 2025 02:43 PM IST
सार

दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बंगलूरू की परप्पना अग्रहारा जेल में लाइब्रेरी क्लर्क की जिम्मेदारी दी गई है। उनका काम कैदियों को किताबें देना और रिकॉर्ड संभालना है। प्रज्वल को रोजाना 522 रुपये की मजदूरी दी जाएगी, जो काम पूरा करने पर मिलेगी।

विज्ञापन
Jailed ex-MP Prajwal Revanna to serve as library clerk to get daily pay of Rs 522 News In Hindi
जेल में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी

विस्तार

दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बंगलूरू की परप्पना अग्रहारा जेल में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेवन्ना को जेल में लाइब्रेरी क्लर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेल अधिकारियों के मुताबिक, उनका काम अन्य कैदियों को किताबें जारी करना और उधार ली गई किताबों का रिकॉर्ड रखना है। नियमों के अनुसार, उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों को कुछ न कुछ काम करना होता है, जो उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार दिया जाता है।

विज्ञापन


कितनी होगी प्रज्वल की तनख्वाह?
बता दें कि प्रज्वल को हर दिन के काम के लिए 522 रुपये दिए जाएंगे, बशर्ते वे तय जिम्मेदारियां पूरी करें। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में रुचि दिखाई थी, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें लाइब्रेरी में तैनात करने का फैसला किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Congress: 'क्या वोट चोरी के आरोपियों को बचा रहा ECI?' कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अधिकारियों ने आगे बताया कि उन्होंने यह काम एक दिन कर भी लिया है। आमतौर पर कैदियों को महीने में कम से कम 12 दिन, यानी हफ्ते में तीन दिन काम करना होता है। हालांकि, प्रज्वल रेवन्ना की कोर्ट में पेशियों और वकीलों से मुलाकात के चलते फिलहाल उनका काम का शेड्यूल सीमित है।

गौरतलब है कि प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस नेता व होलेनरसीपुरा से विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। हाल ही में एक रेप मामले में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

ये भी पढ़ें:- Pavagadh Ropeway Tragedy: बेटे की आखिरी फोन कॉल याद कर बिलख उठीं मां; रोपवे हादसे के जांच में जुटी एफएसएल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed