फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman recalls son’s final phone call before ropeway tragedy in Gujarat, News In Hindi

Pavagadh Ropeway Tragedy: बेटे की आखिरी फोन कॉल याद कर बिलख उठीं मां; रोपवे हादसे के जांच में जुटी एफएसएल टीम

Sun, 07 Sep 2025 02:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचमहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचमहल Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 07 Sep 2025 02:03 PM IST
सार

गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ शक्ति पीठ में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ, मालवाहक रोपवे की तार टूटने से छह लोगों की मौत हो गई। इन मृतकों में दो लिफ्टमैन और दो मजदूर भी शामिल हैं। वहीं मृतकों में शामिल अपने बेटे से फोन कॉल पर आखिरी बार हुई बात को याद करके एक मां के आंसू रुक नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
Woman recalls son’s final phone call before ropeway tragedy in Gujarat, News In Hindi
गुजरात के पावागढ़ पहाड़ी पर रोपवे हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित प्रसिद्ध पावागढ़ पहाड़ी पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां महाकालिका मंदिर तक सामान ले जाने वाली रोपवे की तार अचानक टूट गई, जिससे पूरी ट्रॉली नीचे गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो रोपवे ऑपरेटर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मां को बेटे ने किया था आखिरी फोन
इस हादसे में जान गंवाने वालों में सुरेश माली भी शामिल थे, जो पेशे से फूल बेचने का काम करते थे। उनके घर पर मातम का माहौल है। सुरेश की मां, जयाबेन माली, रोते हुए अपने बेटे की आखिरी कॉल को याद करती रहीं। वह बार-बार कह रही थीं, 'मेरा बेटा कह रहा था कि वह मंदिर में फूल पहुंचा कर जल्द ही घर लौटेगा, लेकिन वह कभी वापस नहीं आया।' जयाबेन ने बताया, 'सुरेश शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मुझसे फोन पर बात कर रहा था। उसने कहा कि वह वडोदरा से फूल लेकर आया है और बैग भेज दिया है। उसने मुझे भरोसा दिलाया कि वह जल्द लौट आएगा। कुछ देर बाद मैंने फिर फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद था। एक बार घंटी गई, फिर फोन ही नहीं लगा।' जयाबेन की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Kolkata: कोलकाता में साइनबोर्ड पर बंगाली भाषा का इस्तेमाल जरूरी, नगर निगम ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Woman recalls son’s final phone call before ropeway tragedy in Gujarat, News In Hindi
गुजरात के पंचमहल जिले में रोपवे हादसा - फोटो : ANI
रोपवे ऑपरेटर ने बताई घटना की स्थिति
हादसे के वक्त रोपवे को चला रहे एक ऑपरेटर ने कहा कि दृश्यता बहुत कम थी क्योंकि चारों तरफ बादल छाए हुए थे। उसने बताया, 'मैं रोपवे चला रहा था तभी अचानक ट्रॉली नीचे गिर गई। मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सबकुछ एक झटके में हो गया।'

प्रशासन की प्रतिक्रिया और जांच शुरू
पंचमहाल के पुलिस अधीक्षक हर्ष दुधत ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तार टूटना लग रही है। उन्होंने कहा 'फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की मदद से विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि ट्रॉली ऊपर जा रही थी या नीचे आ रही थी।'

Woman recalls son’s final phone call before ropeway tragedy in Gujarat, News In Hindi
गुजरात के पंचमहल जिले में रोपवे हादसा - फोटो : ANI
स्थानीय विधायक ने दी जानकारी
स्थानीय विधायक जयद्रतसिंह परमार ने बताया कि यह रोपवे मुख्य रूप से सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने कहा, 'तार टूटने से पूरी ट्रॉली नीचे गिरी और रास्ते में एक टॉवर से टकराई। ट्रॉली में मौजूद सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।'

यह भी पढ़ें - Congress: 'क्या वोट चोरी के आरोपियों को बचा रहा ECI?' कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

मृतकों में जम्मू-कश्मीर के दो लोग भी शामिल
मृतकों में दो रोपवे ऑपरेटर, मोहम्मद अनवर महमद शरीफ खान और बलवंत सिंह धनिराम, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के रहने वाले थे। प्रशासन ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह जिले भेजा जाएगा।

Woman recalls son’s final phone call before ropeway tragedy in Gujarat, News In Hindi
गुजरात में रोपवे हादसा - फोटो : ANI
पावागढ़ पहाड़ी का महत्व
पावागढ़ पहाड़ी, चंपानेर से तीन चरणों में ऊपर उठती है और इसका पठार समुद्र तल से 1,471 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ी की चोटी पर महाकालिका मंदिर है, जहां हर साल लगभग 25 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed