{"_id":"5d08a4da8ebc3e56d614e943","slug":"jai-sri-ram-vande-mataram-slogans-being-raised-in-lok-sabha-while-asaduddin-owaisi-take-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथग्रहण के दौरान संसद में लगे 'जय श्री राम' के नारे, ओवैसी बोले- मुझे देखकर प्रभु की याद आई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शपथग्रहण के दौरान संसद में लगे 'जय श्री राम' के नारे, ओवैसी बोले- मुझे देखकर प्रभु की याद आई
Tue, 18 Jun 2019 02:25 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के शपथग्रहण के दौरान मंगलवार को संसद 'जय श्री राम' और 'वंदे मातरम' के नारे से गूंज उठा। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने सोमवार को भी बंगाल के तृणमूल कांग्रेस सांसदों के शपथग्रहण के दौरान ये नारे लगाए थे। मंगलवार को भाजपा सांसदों को ऐसा करते देख ओवैसी ने अपने दोनों हाथ उठाते हुए और जोर से नारे लगाने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को जब ओवैसी सांसद पद की शपथ ले रहे थे तो इस दौरान भाजपा और एनडीए में उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने जय श्रीराम, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके जवाब में ओवैसी ने भी दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए जोर-जोर से नारे लगाने का इशारा किया। ओवैसी ने अपनी शपथ पूरी की और अंत में जय हिंद, जय भीम, जय मीम, अल्लाहु अकबर के नारे लगाए।
विज्ञापन
ओवैसी बोले- मुझे देखकर राम की याद तो आई
शपथग्रहण के बाद ओवैसी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मुझे देखकर उन्हें ये शब्द याद आए, काश उन्हें बच्चों की मौत भी याद आ जाए। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है, कम से कम मुझे देखकर उन्हें राम की याद तो आई। उम्मीद है कि भाजपा वालों को संविधान भी याद रहेगा और मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत भी याद रहेगी।