फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jai shree ram slogans raised by bjp workers in mamata banerjee road show

विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्री राम के नारे

Tue, 30 Mar 2021 01:16 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 30 Mar 2021 01:16 PM IST
सार

  • रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
  • बंगाल में दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन
  • नंदीग्राम सीट पर ममता और सुभेंदु अधिकारी आमने-सामने

विज्ञापन
jai shree ram slogans raised by bjp workers in mamata banerjee road show
ममता बनर्जी ने व्हील चेयर पर किया रोड शो - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल जारी है। दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। गुरुवार 1 अप्रैल को नंदीग्राम में दूसरे चरण का मतदान है। इस सीट पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार सुभेंदु अधिकारी आमने-सामने है। इसको लेकर सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। नंदीग्राम में मंगलवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी कार्यक्रम में शामिल हुए। सबसे पहले ममता बनर्जी ने यहां पर रोड शो किया। व्हील चेयर पर बैठकर ममता बनर्जी रोड शो में शामिल हुईं।

विज्ञापन


हालांकि रोड शो के दौरान ममता बनर्जी की कार के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के नारे लगाने लगे।  बता दें कि अमित शाह के रोड शो वाले रूट से ममता का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान ममता की गाड़ी के सामने कुछ भाजपा कार्यकर्ता सामने आ गए और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन

 

भाजपा शासित राज्यों की पुलिस नंदीग्राम के मतदाताओं को भयभीत कर रही हैं: ममता
रोड शो के दौरान ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों के पुलिस बल नंदीग्राम विधानसभा सीट के मतदाताओं को भयभीत कर रहे हैं। इस सीट पर ममता के खिलाफ उनके पूर्व साथी शुभेंदु अधिकारी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।


सोनाचुरा में जनसभा में कहा कि गांवों में मतदाताओं को भयभीत करने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिये मध्यप्रदेश के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बहरहाल, उन्होंने कहा कि वह नंदीग्राम सीट से अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। साथ ही उनकी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी।

अधिकारी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'वे (बाहर से लाए गए पुलिसकर्मी) यहां कुछ दिन रहेंगे। कोई गलती न करें। हम वापस आएंगे और दगाबाजों को करारा जवाब देंगे।'

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बाहरी पुलिसकर्मियों के कथित अनुचित कृत्यों से अवगत कराया जा रहा है।

बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे एक अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले नंदीग्राम में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की किसी भी कोशिश के खिलाफ सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed