{"_id":"6016d204231b1047645ac380","slug":"jagdeep-dhankhar-says-west-bengal-assembly-election-2021-administration-must-be-politically-neutral-to-conduct-free-elections-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की दो टूक: राजनीतिक गतिविधियों में शामिल अधिकारी भुगतेंगे परिणाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की दो टूक: राजनीतिक गतिविधियों में शामिल अधिकारी भुगतेंगे परिणाम
Sun, 31 Jan 2021 10:37 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि पुलिस और प्रशासन को राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए राजनीतिक रूप से तटस्थ होना चाहिए। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि जो अधिकारी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें परिणाम भुगतना होगा। उन्होंने इस ट्वीट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पुलिस और गृह विभाग को टैग किया।
विज्ञापन
धनखड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लोकतंत्र की आत्मा होने के नाते चुनाव की निष्पक्षता अनिवार्य है। इसलिए पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक रूप से तटस्थ रहना चाहिए एवं उसे अपना राजनीतिक रूझान एवं रूख त्याग देना चाहिए।
विज्ञापन
राज्य में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्यपाल ने लिखा कि पुलिस की राजनीतिक गतिविधि संबंधी चौंकाने वाली सूचना चिंताजनक है तथा कानून ऐसे भटकाव में शामिल लोगों में किसी को भी नहीं बख्शेगा।’’
विज्ञापन
उन्होंने लिखा (इस संबंध में) मिसाल कायम करने वाले परिणाम सामने आयेंगे। इस बात की इजाजत नहीं दी जा सकती है कि कानून की अवहेलना करने वालों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया मैली की जाए।
धनखड़ ने कई बार आरोप लगाया है कि पुलिस और सरकारी अधिकारियों का एक वर्ग राजनीतिक कार्यकर्ता की भांति बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने उनसे ऐसा करने से बाज आने का आह्वान किया है।