फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagannatha Temple Managing Committee writes to Odisha CM requesting to approaching SC for partial modification oF 18 June order

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की अनुमति के लिए मंदिर प्रंबधन ने सीएम को लिखा पत्र

Sat, 20 Jun 2020 10:58 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 20 Jun 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Jagannatha Temple Managing Committee writes to Odisha CM requesting to  approaching SC for partial modification oF 18 June order
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : jagannath

कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस साल पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर सप्रीम कोर्ट ने 18 जून, गुरुवार को रोक लगा दी। अब इस न्यायिक आदेश में संशोधन के लिए जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में 18 जून के आदेश में आंशिक संशोधन के लिए सर्वोच्च न्यायालय से राज्य सरकार को तुरंत संपर्क करने का निवेदन किया है, ताकि पूरी में रथ यात्रा को अनुमति मिल सके। यह रथयात्रा इस साल 23 जून से शुरू होनी थी, लेकिन कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने गुरुवार को कहा था कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित को ध्यान में रखते हुए इस साल पुरी में रथ यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती। मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि अगर हम इस साल रथ यात्रा आयोजित होने देते तो भगवान जगन्नाथ हमें माफ नहीं करते।
विज्ञापन


आदेश को वापस लेने के लिए याचिका भी दायर की गई है, जिसमें कोर्ट से 18 जून के अपने आदेश को वापस लेने और संशोधित करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि यह त्योहार लाखों भक्तों की धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। सामाजिक दूरी और निर्देशों का पालन करते हुए राज्य और जिला प्रशासन के लिए यात्रा का संचालन करना असंभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed