फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagannath Temple to discourage entry of devotees in revealing dresses

Jagannath Temple: फटी जींस या हाफ पैंट पहनकर गए तो नहीं मिलेगा जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश, जानें पूरा मामला

Fri, 13 Oct 2023 02:35 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 13 Oct 2023 02:35 PM IST
सार

जगन्नाथ पुरी मंदिर प्रशासन ने कहा है कि मंदिर समुद्री तट या पार्क नहीं है, मंदिर में भगवान रहते हैं, ये कोई मनोरंजन स्थल नहीं है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख रंजन कुमार दास ने कहा कि मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Jagannath Temple to discourage entry of devotees in revealing dresses
Jagannath Temple - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। अब मंदिर प्रशासन ने आने वाले भक्तों के पहनावे पर सख्ती करने का फैसला लिया है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने अगले साल एक जनवरी से शॉर्ट्स यानी हाफ पैंट, फटी जींस, पारदर्शी और ऐसे कपड़े जो बहुत ज्यादा भड़काऊ हो उन पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

हालांकि, प्रशासन ने मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं रखा है। उन्होंने सलाह दी है कि पुरुष पैंट, शर्ट, चूड़ीदार-पंजाबी और धोती जैसे सभ्य कपड़े और महिलाएं साड़ी, सलवार कमीज आदि पहनकर मंदिर में आ सकती हैं। 

विज्ञापन

कोई ड्रेस कोड लागू नहीं
एसजेटीए के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने विभिन्न सेवा समूहों और होटल के सदस्यों से इस फैसले में उनका सहयोग मांगा। उन्होंने सूचना जारी कर कहा कि प्रशासन ने कपड़ों को लेकर कोई ड्रेस कोड लागू नहीं किया है। हम भक्तों पर छोड़ते हैं कि उन्हें क्या पहनना है। बस यही कहेंगे कि सभ्य कपड़े पहनकर मंदिर आएं। दास ने कहा कि कई श्रद्धालु बाहर से आते हैं और होटल-गेस्ट हाउसों में रुकते हैं। ऐसे में होटल के कर्मचारियों को भक्तों को जागरूक करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये कोई मनोरंजन स्थल नहीं
जगन्नाथ पुरी मंदिर प्रशासन ने कहा है कि मंदिर समुद्री तट या पार्क नहीं है, मंदिर में भगवान रहते हैं, ये कोई मनोरंजन स्थल नहीं है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख रंजन कुमार दास ने कहा, 'मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। दुर्भाग्यवश, कुछ लोग दूसरों लोगों की धार्मिक भावनाओं की परवाह किए बिना मंदिर में आ जाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed