फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagannath Temple BJP demands for action against Kamiya jani who supports beef

Jagannath Mandir: BJP ने कहा- गोमांस का समर्थन करने वाली कामिया का मंदिर में प्रवेश कैसे, गिरफ्तारी की मांग की

Fri, 22 Dec 2023 02:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Dec 2023 02:58 AM IST
सार

भाजपा का आरोप है कि सरकार ने कामिया जानी को मंदिर में प्रवेश कैसे करने दिया। वह कथित रूप से गोमांस के भोग का समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा कि जानी मंदिर में कैसे पहुंची, वहां गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। भाजपा के महासचिव जतिन मोहंती ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था।

विज्ञापन
Jagannath Temple BJP demands for action against Kamiya jani who supports beef
जगन्नाथ मंदिर के सामने कामया जानी। - फोटो : Social Media

विस्तार

सोशल मीडिया स्टार कामिया जानी के वीडियो को लेकर ओडिशा में बवाल मच गया है। भाजपा और बीजद आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, पूरा मामला एक वीडियो का है, जिसमें कामिया जगन्नाथ मंदिर में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह मंदिर परिसर में खड़े होकर बीजद नेता वीके पांडियन से भी बात कर रही हैं। पांडियन उन्हें महाप्रसाद के महत्व, विरासत गलियारा परियोजना और मंदिर विकास के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

विज्ञापन

भाजपा ने लगाए थे यह आरोप
भाजपा का आरोप है कि सरकार ने कामिया जानी को मंदिर में प्रवेश कैसे करने दिया। वह कथित रूप से गोमांस के भोग का समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा कि जानी मंदिर में कैसे पहुंची, वहां गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। भाजपा के महासचिव जतिन मोहंती ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि घटना से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में एक वीडियो कैमरे का इस्तेमाल किया गया, जो एसजेटीए द्वारा प्रतिबंधित है। इसलिए मंदिर प्रशासन को पांडियन और जानी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कराना चाहिए। जानी को पांडियन ने मंदिर में प्रवेश कराया है। जानी गोमांस के खपत को बढ़ावा देती हैं। मंदिर के कानून के अनुसार, बिना प्रायश्चित के गोमांस खाने वाला व्यक्ति मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकता। बावजूद इसके जानी मंदिर में प्रवेश कर गईं। यह दुखी करता है। बीजद ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। 

विज्ञापन

जानी और मंदिर प्रशासन ने दी सफाई
विवाद देख जानी ने इंस्टाग्राम पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भारतीय के रूप में मेरा मिशन है कि मैं भारतीय संस्कृति और विरासत को दुनियाभर में लेकर जाऊं। मैं सभी ज्योतिर्लिंगों और चार धाम जा चुकी हूं। मेरे लिए यह बहुत सौभाग्यशाली है। मेरे बारे में अजीब-अजीब बातें हो रही हैं। मैं साफ करना चाहती हूं कि मैं बीफ नहीं खाती। मैंने कभी भी बीफ नहीं खाया है। जय जगन्नाथ। मामले में जगन्नाथ मंदिर प्रशासन भी एक्टिव हो गया। प्रशासन ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि एक यूट्यूब स्टार मंदिर परिसर में कैमरा लेकर गई। विपक्षी दल अब जो आरोप लगा रहे हैं, वह पूरी तरह से निराधार है। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वह पेश करे। हम इसकी जांच करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने की गिरफ्तारी की मांग
इस बीच, ओडिशा बीजेपी ने जगन्नाथ मंदिर वीडियो पर यूट्यूबर कामिया जानी और बीजेडी नेता वीके पांडियन की गिरफ्तारी की मांग की है। ओडिशा भाजपा महासचिव जतिन मोहंती ने कहा कि यह पता चला है कि बीजेडी नेता वीके पांडियन ने यूट्यूबर कामिया जानी के साथ मिलकर पुरी जगन्नाथ मंदिर में 'महाप्रसाद' पर एक वीडियो बनाया था। इससे पहले, कामिया जानी ने गोमांस खाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। गोमांस खाने वालों को जगन्नाथ मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। हमने आग्रह किया है कि एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए उनके खिलाफ 295 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। और उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए। अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। 

 

बीजद ने भी दी प्रतिक्रिया
भाजपा नेता के आरोपों पर बीजद का कहना है कि भाजपा सिर्फ आरोप लगा रही है। इसका कोई आधार नहीं है। जानी सिर्फ राधा बल्लभ मठ में गईं थीं। उन्होंने महाप्रसाद लिया था। जानी मंदिर परिसर के अंदर गईं ही नहीं। भगवान जगन्नाथ भाजपा नेताओं को उनकी संकीर्ण मानसिकता से उबरने का आशीर्वाद दें। बता दें, पांडियन के उपलब्ध न होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed