फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jacqueline Fernandez support Tree of Life Project on World Environment Day 2019

विश्व पर्यावरण दिवस: जैकलीन ने किया अमर उजाला के 'ट्री ऑफ लाइफ' प्रोजेक्ट का समर्थन, दिया खास संदेश

Tue, 04 Jun 2019 11:12 PM IST
anand anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 04 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez support Tree of Life Project on World Environment Day 2019
jacqueline fernandez - फोटो : amar ujala

विश्व पर्यावरण दिवस पर मशहूर फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने अमर उजाला के ट्री ऑफ लाइफ प्रोजेक्ट का समर्थन करते हुए अमर उजाला के पाठकों के लिए एक खास संदेश दिया है। जैकलीन बुधवार को रिलीज हो रही फिल्म भारत में मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी और सदी के महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन के किरदार में नजर आएंगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


अमर उजाला के ट्री ऑफ लाइफ प्रोजेक्ट का समर्थन करते हुए जैकलीन ने कहा कि हर जिम्मेदार नागरिक को अपने स्तर से धरती को बचाने के लिए जो कुछ भी बन पड़े करना चाहिए। बिजली का दुरुपयोग एक बड़ा मुद्दा है और इसका खर्च कम करके या फालतू बिजली बचाकर हम पर्यावरण सुरक्षा में बड़ा योगदान दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला डॉट कॉम के पाठकों व दर्शकों के लिए जैकलीन ने एक खास वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड किया है जिसे आप अमर उजाला वेबसाइट के वीडियो सेक्शन के अलावा अमर उजाला के फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम पेज पर भी देख सकते हैं। जैकलीन बुधवार को रिलीज हो रही फिल्म भारत में एक खास किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह तेजी बच्चन का किरदार कर रही हैं। 

सलमान की फिल्म भारत में उनके अलावा अलीराजा नामदार मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की भूमिका में दिखेंगे जबकि धीरेन आहूजा नामक कलाकार ने युवा अमिताभ का रोल किया है। फिल्म में वरुण धवन मशहूर उद्योगपति धीरूभाई अंबानी के किरदार में नजर आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed