फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   J.S. Khehar takes oath as the 44th Chief Justice of India at President House

भारत के पहले सिख मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस खेहर, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Wed, 04 Jan 2017 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
J.S. Khehar takes oath as the 44th Chief Justice of India at President House
ANI
जस्टिस जगदीश सिंह खेहर ने बुधवार को भारत के भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रुप में शपथ ली। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने बुधवार सुबह राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जस्टिस खेहर भारत के पहले सिख मुख्य न्यायाधीश होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टीएस ठाकुर मंगलवार को रिटायर हो गए। जस्‍टिस तीरथ सिंह ठाकुर ने अपने उत्‍तराधिकारी के रूप में जस्टिस खेहर को नामित किया था। जस्टिस खेहर का कार्यकाल 27 अगस्‍त, 2017 तक रहेंगा।
विज्ञापन


28 अगस्त 1952 में जन्मे न्यायमूर्ति खेहड़ ने वर्ष 1974 में चंडीगढ़ से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने एलएलएम भी किया। उन्होंने एलएलएम में प्रथम स्थान हासिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1979 से उन्होंने वकालत की शुरुआत की। वह मुख्य तौर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। आठ फरवरी, 1999 में उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया। 


नवंबर, 2009 को वह उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए। इसके बाद वह कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने। सितंबर, 2011 में वह सुप्रीम कोर्ट के जज बने। मालूम हो कि न्यायमूर्ति खेहर की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने ही राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed