फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   J&K terror attack: slain tourists from Maharashtra, their kin to get Rs 5 lakh: Fadnavis

Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र के 6 मृतकों के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा, सीएम फडणवीस ने की घोषणा

Wed, 23 Apr 2025 03:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 23 Apr 2025 03:40 PM IST
सार

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए महाराष्ट्र के छह निवासियों के शव वापस लाए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। सरकार मृतकों की वापसी, अंतिम संस्कार और फंसे हुए पर्यटकों को लाने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था कर रही है।

विज्ञापन
J&K terror attack: slain tourists from Maharashtra, their kin to get Rs 5 lakh: Fadnavis
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि जम्मू और कश्मीर के पहलगाम शहर में आतंकवादियों के हमले में मारे गए 26 लोगों में से छह उनके राज्य के रहने वाले थे और उनके शव वापस लाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य के जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन

 
फडणवीस ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मृतकों के शव लाने की व्यवस्था देखने के लिए कुछ मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहगाम में आंतकी हमले में मारे जाने वाले छह लोग महाराष्ट्र के हैं, जिनमें मुंबई और पुणे के निवासी भी शामिल हैं। उन्होंने इस हमले को कायरता कृत्य बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: हमले के बाद कैसा हो भारत का जवाब! चर्चा के लिए राजनाथ सिंह ने सैन्य अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फडणवीस ने कहा कि संजय लेले और दिलीप दिसले के शव श्रीनगर से एयर इंडिया की उड़ान से मुंबई लाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह उड़ान श्रीनगर से दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी। कौस्तुभ गंवाटे और संतोष जगदाले के शव पुणे लाए जाएंगे, जिनकी उड़ान शाम 6 बजे रवाना होगी। हेमंत जोशी और अतुल मोने के शव लेकर जो उड़ान मुंबई आएगी, वह श्रीनगर से दोपहर 1:15 बजे उड़ान भरेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार और मंगलप्रभात लोढ़ा मुंबई हवाई अड्डे पर समन्वय के लिए मौजूद रहेंगे, जबकि मंत्री माधुरी मिसाल को पुणे में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक और कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन श्रीनगर के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू और कश्मीर में मौजूद महाराष्ट्र के अन्य पर्यटकों को भी वापस लाने की तैयारी की जा रही है।


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पहलगाम आतंकी हमले का मामला, पर्यटकों की सुरक्षा की मांग को लेकर PIL दाखिल

इस बीच, पुणे जिले के कलेक्टर जितेंद्र डुडी ने कहा कि प्रशासन मारे गए पर्यटकों कौस्तुभ गंवाटे और संतोष जगदाले के परिवारों से संपर्क कर अंतिम संस्कार की व्यवस्था में मदद कर रहा है। डुडी ने कहा, हम अंतिम संस्कार की व्यवस्था में मदद के लिए परिवारों के साथ समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पुणे शहर और आसपास के इलाकों से कुल 264 पर्यटक हाल ही में जम्मू-कश्मीर गए थे और इनमें से कई लोग फिलहाल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं।

डुडी ने कहा, हमले में घायल हुए कुछ पर्यटक (जो पुणे से थे) जम्मू-कश्मीर के अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। हम उनके संपर्क में हैं और हर संभव मदद दे रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को विशेष उड़ानों के जरिए वापस लाने की कोशिशें चल रही हैं। कलेक्टर ने कहा, हम पुणे के लोकसभा सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल से विशेष उड़ानों की व्यवस्था के लिए बातचीत कर रहे हैं। 

संबंधित वीडियो-


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed