{"_id":"57d572fe4f1c1b5d783192f1","slug":"j-k-student-become-topper-in-bsf-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF की परीक्षा में टॉप करने वालो जम्मू-कश्मीर के छात्र से मिले राजनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BSF की परीक्षा में टॉप करने वालो जम्मू-कश्मीर के छात्र से मिले राजनाथ
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Sep 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
कश्मीरी छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में टॉप करने वाले जम्मू-कश्मीर के एक छात्र से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उक्त छात्र की सफलता की कहानी कई छात्रों के लिए प्रेरक साबित होगी।
विज्ञापन
राज्य के उधमपुर जिले के युवक नाबेल अहमद वानी ने हाल ही में बीएसएफ की असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में टॉप किया है। राजनाथ ने कहा कि वह वानी से मिलकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वानी की सफलता की कहानी यह बताती है कि राज्य के युवकों में अपार क्षमता है।
विज्ञापन
गृह मंत्री के साथ मुलाकात में वानी के साथ बीएसएफ के महानिदेशक केके मिश्रा भी मौजूद थे। गृह मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, गृह सचिव राजीव महर्षि और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी वानी की मुलाकात करवाई। वानी ने कहा कि उन्हें लगता है कि राज्य के युवाओं के सामने बेरोजगारी वहां की सबसे बड़ी समस्या है और इसका केवल शिक्षा के जरिए समाधान किया जा सकता है।
विज्ञापन
उधमपुर में एक जुनियर इंजीनियर वानी ने कहा कि रक्षा सेवाओं में शामिल होकर देश की सेवा करना उनका सपना था और अब यह सपना पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि हम जितनी अच्छी शिक्षा हासिल करेंगे हमें उतनी ही अच्छी नौकरी मिलेगी। हमें हाथ में पत्थर लेने से शिक्षा नहीं मिलेगी।