{"_id":"5944f0624f1c1b4c258b47ab","slug":"j-k-cm-mehbooba-mufti-said-kashmir-problem-can-not-be-solved-by-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़े हालातों पर महबूबा बोलीं- बंदूक, सेना से हल नहीं हो सकती कश्मीर समस्या, बातचीत जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिगड़े हालातों पर महबूबा बोलीं- बंदूक, सेना से हल नहीं हो सकती कश्मीर समस्या, बातचीत जरूरी
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्म-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के ताजा हालात पर कहा है कि बंदूक के दम पर कोई मसला हल नहीं किया जा सकता है। विधानसभा में मुफ्ती ने कहा, 'हमारे फौजी मर रहे हैं, आप बंदूक से, फौज से, कोई मसला हल नहीं कर सकते। बस बात से हल कर सकते हैं।' बता दें कि आज से जीएसटी को लेकर विधानसभा की विशेष सत्र बुलाई गई है।
विज्ञापन
मुफ्ती ने कहा, 'हम लोग परेशान हैं, हमारे सैनिक मर रहे हैं. आज दोनों पक्षों के लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.' उन्होंने कहा कि कश्मीरियों की मुश्किलें दूर करने के लिए हमें साथ बैठना होगा। जब हम साथ मिलकर चलेंगे, तभी हम साथ आगे बढ़ेंगे।Humare fauji mar rahe hain, aap bandook se, fauj se ,koi masla hal nahi kar sakte, bas baat se hal kar sakte hain: J&K CM Mufti in Assembly pic.twitter.com/nHA9aQqbAQ
— ANI (@ANI_news) June 17, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में पांच लाख के इनामी लश्कर के मोस्ट वांटेड जुनैद मट्टू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसके साथ दो और आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल पर पथराव कर रही भीड़ को हटाने के लिए सेना की फायरिंग में दो प्रदर्शनकारियों के भी मारे गए। उधर आज सेना प्रमुख विपिन रावत ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्से में गड़बड़ी है। वहां जल्द स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
साथ ही रावत ने कहा कि हमें लोगों की जिंदगी की परवाह है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मानवाधिकार का उल्लंघन न हो। सेना प्रमुख को तेलंगाना में एयर फोर्स अकेडमी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वो मीडिया से बातचीत कर रहे थे।