फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA bloc to hold protest march in Delhi on Monday, submit memorandum to CJI: Venugopal

इंडिया ब्लॉक सोमवार को निकालेगा मार्च: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सीजेआई को सौंपेंगे ज्ञापन; आगे क्या?

Sun, 11 Oct 2026 01:21 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 Oct 2026 01:21 AM IST
सार

इंडिया ब्लॉक सोमवार को दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर विरोध मार्च निकालेगा। विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सीजेआई सूर्यकांत को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग करेगा। इंडिया ब्लॉक की क्या रणनीति है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
INDIA bloc to hold protest march in Delhi on Monday, submit memorandum to CJI: Venugopal
केसी वेणुगोपाल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इंडिया ब्लॉक सोमवार को दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च निकालेगा। यह मार्च कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर होगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विपक्षी गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल इस मामले में दखल की मांग करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस ने लोगों से क्या अपील की?
केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, कांग्रेस उन सभी भारतीयों से अपील करती है, जो लोकतंत्र के अस्तित्व को लेकर चिंतित हैं। वे सोमवार को दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के बड़े विरोध मार्च में शामिल हों। यह मार्च मोदी-शाह सरकार पर देशभर में 'वोट चोरी' कराने के आरोप के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा, कल हमने इस मार्च की तैयारी के लिए विभिन्न नेताओं के साथ एक विस्तृत बैठक की। 
विज्ञापन


ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्या करेगा इंडिया ब्लॉक?
कांग्रेस महासचिव ने कहा, इंडिया ब्लॉक के सांसद, नेता, कार्यकर्ता और सभी चिंतित नागरिक ज्ञानेश और उनके साथियों के खिलाफ एक बड़ा विरोध मार्च निकालेंगे। हमारे वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल इस संकट में हस्तक्षेप की मांग करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश (सूर्यकांत) को ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने आगे कहा, ज्ञानेश को जाना होगा। हम पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में खुले नाले में गिरी नौ साल की बच्ची: बचाव अभियान जारी; बीएसएफ जवान क्यों बुलाए गए?

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विपक्ष ने क्या मांग की?
यह बयान विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के एक दिन बाद आया है। विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने कथित 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाया था। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। साथ ही, पिछले दो वर्षों में हुए सभी विधानसभा चुनावों को रद्द करने की मांग भी की थी।

मुलाकात के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह इस बात से 'हैरान' हैं कि राष्ट्रपति ने 'चुनावी चोरी' के आरोप को खारिज नहीं किया। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि विपक्षी नेता सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष उपलब्ध सभी विकल्पों का इस्तेमाल करना चाहता है।

विरोध क्यों कर रहा है विपक्ष?
विपक्षी गठबंधन मंगलवार से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। मंगलवार को गठबंधन ने संसद से निर्वाचन आयोग (ईसीसीआई) के कार्यालय तक मार्च निकाला था। हालांकि, रास्ते में ही मार्च को रोक दिया गया था। इस दौरान राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन परिसर के अंदर आठ घंटे तक धरना दिया था।

बुधवार और गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने मध्य दिल्ली में दोपहर का भोजन किया। इसके बाद उन्होंने विरोध मार्च निकाला। गुरुवार को पहले जंतर-मंतर और फिर राजघाट तक मार्च किया गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने 'वोट चोरी' की आपराधिक साजिश के जरिये देश को अपने कब्जे में ले लिया है।


निर्वाचन आयोग के अंदर मतभेदों पर रिपोर्ट में क्या सामने आया?
विपक्ष का यह आक्रामक अभियान इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद तेज हुआ है। रिपोर्ट में निर्वाचन आयोग के अंदर मतभेदों की बात कही गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आधिकारिक तौर पर आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इनमें मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ा मामला भी शामिल था।

एसआईआर विवाद पर इंडिया ब्लॉक की क्या योजना है?
पिछले सप्ताह इंडिया ब्लॉक ने एसआईआर विवाद को लेकर साझा कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया था। इसमें रैलियां निकालने और 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च आयोजित करने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed