{"_id":"6aca9209b3e8c96f3a06d199","slug":"ahmedabad-girl-falls-into-open-drain-rescue-operation-narol-pirana-road-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद में खुले नाले में गिरी नौ साल की बच्ची: बचाव अभियान जारी; बीएसएफ जवान क्यों बुलाए गए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद में खुले नाले में गिरी नौ साल की बच्ची: बचाव अभियान जारी; बीएसएफ जवान क्यों बुलाए गए?
Sun, 11 Oct 2026 12:59 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:59 AM IST
सार
गुजरात के अहमदाबाद में खुले नाले में गिरी नौ साल की बच्ची की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। दमकल विभाग की टीमें अब बीएसएफ के जवानों की मदद से सीवर और पंपिंग स्टेशन तक जांच करेंगी। बच्ची तक पहुंचने के लिए टीमों का अगला कदम क्या होगा? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
बचाव अभियान जारी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में नारोल-पीराना रोड पर नौ साल की बच्ची खुले नाले में गिर गई। बच्ची को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पंपिंग स्टेशन और सीवर के रास्ते की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है।
मणिनगर फायर स्टेशन के अधिकारी प्रवीण सिंह सोलंकी ने बताया, हमें शाम चार बजे फोन पर सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद हमारी टीमें मौके पर पहुंच गईं। बच्ची की तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि टीमों ने पूरे इलाके की तलाशी ली है। पंपिंग स्टेशन की भी जांच की गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पानी की गहराई और वहां के हालात का पता लगाने के लिए हम बीएसएफ के जवानों को अंदर भेजेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कोलकाता: नौसेना के आधुनिक गश्ती पोत ‘श्रेयस’ का जलावतरण, पोत से समुद्री सुरक्षा और निगरानी की बढ़ेगी क्षमता
सोलंकी ने कहा, अगर पानी का बहाव अनुकूल रहा, तो टीम आगे बढ़ेगी। सीवर के मैनहोल के ढक्कन खोले जाएंगे। पंपिंग स्टेशन तक के रास्ते की जांच की जाएगी। बच्ची के मिलने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा।