{"_id":"603d204fb1c65b06bd27156c","slug":"iuml-has-got-three-seats-and-mmk-got-two-seats-in-dmk-led-alliance-for-2021-tamil-nadu-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: द्रमुक ने दो दलों के साथ सीटों के बंटवारे पर समझौता किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: द्रमुक ने दो दलों के साथ सीटों के बंटवारे पर समझौता किया
Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
द्रमुक के अध्यक्ष एमके स्तालिन
- फोटो : एएनआई
तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए विपक्षी द्रमुक ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और मनीथानेया मक्काल काची (एमएमके) के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौता किया है। सीट बंटवारा समझौता के तहत पार्टी ने आईयूएमएल को तीन सीटें और एमएमके को दो सीटें दी हैं।
विज्ञापन
द्रमुक, वाइको के एमडीएमके के साथ भी सीट बंटवारे को लेकर एक समझौते तक पहुंचने के करीब है और टी. तिरूमावलवन नीत वीसीके पार्टी के साथ भी पार्टी की बातचीत चल रही है। वीसीके के नेता ने कहा कि सीट बंटवारे पर चर्चा के दौरान उनकी पार्टी ने सीटों की संख्या से द्रमुक नेताओं को अवगत करा दिया था। बातचीत कल भी जारी रह सकती है।
विज्ञापन
भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच भी सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू
वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक एवं भाजपा ने सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू कर दी है और दोनों पार्टियों के बीच जल्द ही इस मुद्दे पर सहमति बनने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, जनरल वीके सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं तमिलनाडु राज्य के पार्टी प्रभारी सीटी रवि, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन सहित भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री एवं अन्नाद्रमुक के समन्वयक के पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम से चर्चा की।
विज्ञापन
भाजपा को 60 सीटों की उम्मीद
भाजपा के राज्य में संगठन महासचिव केशव विनायगन भी इस बातचीत के दौरान मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता के मुताबिक बातचीत सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई और जल्द सहमति बन जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एम चक्रवर्ती ने कहा कि हमारी उम्मीद 60 सीटों को लेकर है जिनकी पहचान जीतने वाली सीटों के तौर पर की गई है। उनकी (अन्नाद्रमुक की) अपनी योजना होगी। जल्द ही दोनों पार्टियां सीट समझौते की घोषणा करेंगी।