{"_id":"5c54c3d6bdec22738d0b5cfa","slug":"itr-process-24-hours-in-two-years-role-of-the-tax-officer-will-be-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में टैक्स अफसर की भूमिका होगी खत्म, 24 घंटे में होगी आईटीआर प्रोसेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो साल में टैक्स अफसर की भूमिका होगी खत्म, 24 घंटे में होगी आईटीआर प्रोसेस
Sat, 02 Feb 2019 03:40 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 02 Feb 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि अगले दो सालों में इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) का वेरिफिकेशन तुरंत ऑनलाइन होगा। इसमें किसी टैक्स अफसर की भूमिका नहीं होगी। भविष्य में स्क्रूटनी के लिए दफ्तर भी नहीं जाना होगा। टैक्स अफसर कौन है और टैक्स देने वाला कौन है, यह दोनों को पता नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि इनकम टैक्स से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान ऑनलाइन हो रहा है। 99.54 प्रतिशत आईटीआर को बिना किसी छानबीन के मंजूर किया गया। जल्द ही 24 घंटे में सभी इनकम टैक्स रिटर्न प्रोसेस होंगे और तुरंत रिफंड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि कर विभाग के साथ संपर्क को सरल बनाने से कर संग्रह वर्ष 2013-14 के 6.38 लाख करोड़ के मुकाबले इस साल बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये हो गया है। दाखिल की गई आईटीआर की संख्या 3.79 करोड़ से बढ़कर 6.85 करोड़ हो गई है, जो कर आधार में 80 फीसदी बढ़ोतरी को दर्शाता है।
विज्ञापन