{"_id":"5d5bbd928ebc3e897c3e5816","slug":"itbp-joint-mountaineering-team-successfully-scales-mt-kangchengyo-in-sikkim","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी जवानों ने माउंट कांगचेंग्यो की चढ़ाई पूरी की, स्वतंत्रता दिवस से पहले फहराया तिरंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईटीबीपी जवानों ने माउंट कांगचेंग्यो की चढ़ाई पूरी की, स्वतंत्रता दिवस से पहले फहराया तिरंगा
Tue, 20 Aug 2019 02:59 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Tue, 20 Aug 2019 02:59 PM IST
सार
- आईटीबीपी के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सिक्किम में माउंट कांगचेंग्यो की चोटी फतह कर ली।
- ये जॉइंट अभियान आईटीबीपी के पूर्वी और उत्तरी फ्रंटियर्स ने मिलकर पूरा किया है।
- इस अभियान को 'पुलकित' नाम दिया गया है।
- इस टीम में 32 सदस्य थे, जिसका नेतृत्व डीसी दिग्विजय सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
ITBP Mt Kangchengyo
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सिक्किम में माउंट कांगचेंग्यो की चोटी फतह कर ली। जवानों ने यहां 14 अगस्त को तिरंता फहराया। इस बात की जानकारी मंगलवार को आईटीबीपी ने ट्वीट कर दी है, साथ ही समिट की तस्वीरें भी साझा कीं।
विज्ञापन
#WATCH The joint mountaineering expedition 'Pulkit' of Eastern and North Eastern Frontiers ITBP climb towards the summit of Mt Kangchengyo (6889 M) in North Sikkim, on 14 August. The 32 member mountaineers team was led by Digvijay Singh, DC. pic.twitter.com/fs6LxRrvJz
— ANI (@ANI) August 20, 2019विज्ञापन
ये जॉइंट अभियान आईटीबीपी के पूर्वी और उत्तरी फ्रंटियर्स ने मिलकर पूरा किया है। इस अभियान को 'पुलकित' नाम दिया गया है। इस टीम में 32 सदस्य थे। टीम का नेतृत्व डीसी दिग्विजय सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक टीम की इस बड़ी सफलता के बाद गंगटोक में राज्यपाल गंगा प्रसाद ने उनसे मुलाकात कर उन्हें सम्मान दिया। इस पर्वत की ऊंचाई 6889 फीट है। टीम ने इस अभियान की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए हैं। जिन्हें देखकर पता चलता है कि कितने दुर्गम रास्ते से होकर टीम ने देश का झंडा उस ऊंचाई पर फहराया है।