फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITBP jawans walked 200 kilometers in Thar desert so that they do not be able to stop on the China border

थार में 200 किलोमीटर पैदल चले आईटीबीपी जवान ताकि चीन सीमा पर न डिगने पाएं कदम

Tue, 03 Nov 2020 05:08 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 Nov 2020 05:08 AM IST
सार

भारत चीन सीमा की विषम परिस्थितियों में फिट रहने को अनूठा मंत्र अपना रही आईटीबीपी 

विज्ञापन
ITBP jawans walked 200 kilometers in Thar desert so that they do not be able to stop on the China border
Indo-Tibetan Border Police (ITBP) jawans - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-चीन सीमा की जमा देने वाली ठंड और कम आक्सीजन में भी पांव न डिगें इसके लिए आईटीबीपी के जवानों ने पाकिस्तान सीमा से लगते थार रेगिस्तान में 200 किलोमीटर की ‘फिट इंडिया’ वॉकेथॉन में हिस्सा लिया। 31 अक्तूबर को शुरू हई इस तीन दिवसीय वॉकेथॉन में आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल भी शामिल रहे। 

विज्ञापन


देसवाल ने वॉकेथान पूरी करने के बाद कहा, 'हमारे जवान जोश से लबरेज हैं। भारत-चीन सीमा पर जारी गतिरोध के बावजूद लद्दाख क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है और हमारे जवानों के जज्बे में कोई कमी नहीं है।' फिट इंडिया वॉकेथान को केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने नाथूवाला गांव से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 
विज्ञापन


देसवाल ने कहा, '3488 किलोमीटर तक फैली चीन सीमा की निगहबानी करने वाले आईटीबीपी जवानों को फिट रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहते हैं। यह दुनिया की सबसे दुर्गम सीमा है। 10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित भारत चीन सीमा पर अक्सर आक्सीजन का स्तर इतना नीचे रहता है कि यहां घास का एक तिनका तक नहीं उगता। वहीं माइनस 45 डिग्री तक तापमान में सरहद की निगहबानी करना आसान नहीं है। ऐसे में हम सुनिश्चित करते हैं कि हमारे जवानों की फिटनस में कोई कमी न आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईटीबीपी के करीब 90 हजार जवान चीन के साथ 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed