{"_id":"5f90a0f28ebc3e9bf4622af6","slug":"itbp-appoints-first-officer-for-eastern-command-in-guwahati","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी ने गुवाहाटी में पूर्वी कमान के लिए पहले अधिकारी की नियुक्ति की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईटीबीपी ने गुवाहाटी में पूर्वी कमान के लिए पहले अधिकारी की नियुक्ति की
Thu, 22 Oct 2020 02:28 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 22 Oct 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी
- फोटो : twitter
चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा करने वाली भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने हाल ही में गुवाहाटी में बनाई गई नई पूर्वी कमान के लिए पहले अधिकारी की नियुक्ति की है। यह कमान इलाके में सीमा पर बटालियन की तैनाती का काम देखती है। आईटीबीपी की ओर से मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक, मुख्यालय में तैनात अतिरिक्त महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद का तबादला कर उन्हें पूर्वी कमान में अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद का ट्रांसफर गुवाहाटी किया
पूर्वी कमान अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम से लगती चीन सीमा, लखनऊ (पूर्वी) और लिकाबली, तेजपुर, डिब्रूगढ़, गंगटोक व अन्य सेक्टर कार्यालयों में बटालियन की तैनाती का काम देखती है। इसके अलावा यह कमान छत्तीसगढ़ में नक्सल रोधी अभियान में तैनात आईटीबीपी की बटालियन के प्रबंधन का कार्य देखती है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया, कमान को संचालित करने के लिए कुछ अधिकारियों व प्रशासनिक स्टाफ की पोस्टिंग की गई थी, लेकिन शीर्ष अधिकारी की पोस्टिंग में देरी हो गई। आईटीबीपी ने जून में चंडीगढ़ स्थित पश्चिमी कमान के नेतृत्व के लिए महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी नियुक्ति की थी। यह कमान लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एलएसी पर तैनात बटालियनों का नियंत्रण देखती है।
विज्ञापन