फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It will be mandatory for private hospitals to share all the information related to the use of Remdesivir medicine.

प्राइवेट अस्पतालों को रेमडेसिविर दवा की देनी होंगी सभी जानकारियां

Mon, 15 Jun 2020 08:12 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 15 Jun 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
It will be mandatory for private hospitals to share all the information related to the use of Remdesivir medicine.
फाइल फोटो - फोटो : PTI

प्राइवेट अस्पतालों को रेमडेसिविर दवा के इस्तेमाल से जुड़ी तमाम जानकारियां साझा करना अनिवार्य होंगी। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, यूएसएफडीए से अब तक इसे मंजूरी नहीं मिली है लेकिन भारत में मरीजों के हितों का ध्यान रखते हुए आपात स्थिति में ही इस दवा का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


एक दिन पहले मंत्रालय ने ‘कोविड-19 के लिए जारी क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल में गंभीर स्थिति और आईसीयू की जरूरत होने पर एजीथ्रोमाइसिन के साथ हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के इस्तेमाल किए जाने की सिफारिश वापस लेते हुए आपात स्थिति में रेमडेसिविर, रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए इस्तेमाल टोसीलीजुमैब और प्लाज्मा उपचार की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार दवा को निश्चित शर्तों के साथ ही इस्तेमाल में लाया जा सकता है। अस्पतालों को प्रत्येक रोगी की लिखित सहमति सूचना, अतिरिक्त नैदानिक जांच के परिणाम की प्रस्तुति, सभी उपचार किए रोगियों के सक्रिय सर्विलांस के डेटा की प्रस्तुति, जोखिम प्रबंधन योजना के साथ मार्केटिंग के बाद सक्रिय सर्विलांस की रिपोर्ट और गंभीर विपरीत घटनाक्रम इत्यादि की जानकारी साझा करनी जरूरी है। इसके अलावा पहले तीन आयातित बैच की खेप की जांच की जाएगी और इसकी रिपोर्ट केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीको) को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed