फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT sleuths recover boxes full of cash in raids at contractor's properties in Bengaluru

Karnataka: ठेकेदार की संपत्तियों पर IT की छापेमारी, नोटों से भरे बक्से बरामद

Fri, 13 Oct 2023 07:09 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 07:09 PM IST
सार

बेंगलुरु में एक ठेकेदार के यहां आयकर विभाग की छापेमारी हुई। जिसमें नोटों से भरे बक्सों को बरामद किया गया है। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन सभी नोटों का तेलंगाना चुनावों में इस्तेमाल होना था।

विज्ञापन
IT sleuths recover boxes full of cash in raids at contractor's properties in Bengaluru
आयकर विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ठेकेदार की संपत्तियों की तलाशी के दौरान कई बक्सों में भारी मात्रा में धनराशि बरामद हुई। बेंगलुरु में आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान यह मामला सामने आया है। सूत्रों की माने तो कुछ अन्य ठेकेदारों की संपत्तियों पर भी इसी तरह की तलाशी की जा रही है। भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पांच राज्यों में आगामी चुनावों के वित्तपोषण के लिए ठेकेदारों से कमीशन के रूप में धन एकत्र किया गया था।
विज्ञापन


भाजपा के कांग्रेस पर गंभीर आरोप
मामला सामने आने के बाद से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, यह सबूतों के साथ 'एटीएम सरकार' का आरोप साबित करता है। यह एटीएम सरकार द्वारा की गई वसूली की छोटी खेप हैं। जिसको आयकर विभाग ने पकड़ लिया है। यह एक सिर्फ नमूना है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता और एमएलसी एन रवि कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि ठेकेदार की संपत्ति से बरामद नकदी का मूल्य 42 करोड़ रुपये है। जिसमें 500 रुपये के नोट सामिल हैं। जिन्हें 23 बक्सों में रखे गए थे। साथ ही भाजपा नेता ने दावा किया कि इन पैसों का इस्तेमाल तेलंगाना चुनाव में किया जाना था। कई अन्य भाजपा नेताओं ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की प्रतिक्रिया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, भाजपा के नेता झूठा आरोप लगा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आईटी छापों पर एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, राजनीति के बिना आईटी नहीं आएगा। यह राजनीति है जो हो रही है। हम भी जानते हैं कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना और अन्य राज्यों में क्या हो रहा है। जहां भाजपा सत्ता में है वहां कुछ नहीं होगा, जहां भाजपा सत्ता में नहीं है वहां ऐसी चीजें होती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed