फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It’s an act of God: IVRCL on Kolkata flyover collapse

'कोलकाता में फ्लाईओवर का गिरना भगवान की मर्जी'

Fri, 01 Apr 2016 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
It’s an act of God: IVRCL on Kolkata flyover collapse
Kolkata accident - फोटो : PTI
कोलकाता में फ्लाईओवर गिरने से मरने वालों की संख्या भले ही कितनी बढ़ जाएं। पर फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी को इसमें अपनी कोई गलती नजर नहीं आती है। कोलकाता में फ्लाईओवर बनाने वाली एजेंसी आईवीआरसीएल के अधिकारियों ने कहा कि फ्लाईओवर गिरना कुछ नहीं, बल्कि भगवान की मर्जी है। यह बात एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही है।
विज्ञापन


कोलकाता में पिछले 27 सालों से पुल बनाने की काम में लगी एजेंसी आईवीआरसीएल के एचआर और एडमिन के पनदुरंगा राव ने कहा कि 'हम पिछले 27 सालों से पुल बनाने के काम में लगे हुए हैं। बड़ी संख्या में पुलों का निर्माण किया है। पर पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। यह कुछ नहीं बल्कि भगवान की मर्जी है।' इससे पहले गुरूवार को कंपनी ने साफ तौर पर कह दिया था कि पुल बनाने में कोई तकनीकी कमी नहीं थी।
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि जहां पर पुल गिरा है, वहां से आईवीआरसीएल के दो इंजीनियर लापता हैं। अभी भी उनकी खोज जारी है।  कोलकाता में पुल गिरने से उसके नीचे दबकर मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है। अभी भी कई लोग पुल के नीचे मलबे में दबे हुए हैं।  बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed