फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It not a tattoo on breast it is not a message

स्तन पर ये टैटू नहीं एक पैगाम है

Sun, 28 Aug 2016 01:35 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 28 Aug 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
It not a tattoo on breast it is not a message
एलिसन हैब्बल - फोटो : BBC

स्तन कैंसर से जूझ रही एलिसन हैब्बल को हमेशा ये डर सताता था कि कैंसर के इलाज का उनके शरीर पर कैसा असर होगा। वो कितना दर्द भरा और डरावना होगा। सिडनी की रहने वाली एलिसन तब 36 साल की थीं जब उन्हें कैंसर हुआ था।

विज्ञापन


उन्हें पता था कि कीमोथेरेपी के बाद उनके बाल झड जाएंगे। सर्जरी के बाद उन्हें अपना निप्पल खोना पडेगा और स्तन पर दाग रह जाएंगे। प्लास्टिक सर्जरी की मदद से फिर से निप्पल बनाने का आइडिया भी उन्हें पसंद नहीं आया था।
विज्ञापन


वो कहती हैं, "मैं जिस्म के किसी और हिस्से के मांस से बना नकली निप्पल नहीं चाहती थी। तो मुझे ख्याल आया कि क्यों न मैं स्तन पर टैटू बनवाऊं।" एलिसन बताती हैं, "उन दिनों मैं बीमार थी। सारा दिन बिस्तर पर लेटे लेटे मैं इंटरनेट पर टैटू आर्टिस्ट की खोजती रहती।"
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड की 24 साल की एक आर्टिस्ट मैक्काला रोज को ढूंढ निकाला। रोज ने 13 घंटे की मेहनत कर उनके स्तन पर एक बोल्ड और रंगों से भरा खूबसूरत टैटू बना डाला।


एलिसन टैटू देखकर काफी खुश थी। उन्होंने टैटू की तस्वीर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट कर दी। फिर क्या था टैटू सोशल मीडिया पर हिट हो गया। इसके बारे में वहां लोगों ने अच्छी-खासी प्रतिक्रिया दी।

वो है टैटू के साथ उनकी हौसले भरी मुस्कान

It not a tattoo on breast it is not a message
एलिसन हैब्बल - फोटो : BBC

इंस्टाग्राम पर उनकी इस तस्वीर को अभी तक 23,000 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। उनकी इस तस्वीर को टैटू की तस्वीरें शेयर करने वाले इंस्टाग्राम एकाउंट्स ने भी खूब शेयर किया। जहां कई अच्छी प्रतिक्रिया हुई तो वहीं किसी ने यह भी पूछ लिया है कि एलिसन के निप्पल कहां हैं।

एलिसन कहती हैं, "चूंकि निप्पल नहीं है इसलिए मैं फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर धडल्ले से पोस्ट कर सकती हूं और वे इसे सेंसर भी नहीं कर सकते। ये वाकई मजेदार बात है।" स्तन की सर्जरी के बाद टैटू बनवाने का चलन हाल के सालों में काफी लोकप्रिय हुआ है।

हालांकि इस चलन में सभी उम्र की औरतें शामिल हैं लेकिन कम उम्र की औरतें इनमें खास दिलचस्पी रखती हैं। लेकिन एलिसन के टैटू के साथ कुछ ऐसा है जिसके कारण उनके टैटू को ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं। और वो है टैटू के साथ उनकी हौसले भरी मुस्कान।

वो मानती हैं कि ऐसा टैटू और उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर के एक साथ होने के कारण है। क्योंकि अक्सर स्तन की तस्वीरों के साथ ये भावनाएं नहीं दिखाई देतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed