फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT Ministry Appointed As Nodal Ministry For Online Gaming in India

Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग उद्योग अब सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के दायरे में आएगा, बिचौलियों के लिए नियम

Wed, 28 Dec 2022 01:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 28 Dec 2022 01:23 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने हाल ही में कार्य आवंटन नियमों में इन संशोधनों को अधिसूचित किया। आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया कि जल्द ही ऑनलाइन गेमिंग बिचौलियों के लिए मानदंड लाए जाएंगे।

विज्ञापन
IT Ministry Appointed As Nodal Ministry For Online Gaming in India
ऑनलाइन गेमिंग। - फोटो : iStock

विस्तार

ऑनलाइन गेमिंग उद्योग अब केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के दायरे में आएगा। ऑनलाइन गेमिंग को लेकर स्पष्टता और शिकायतों के निवारण के लिए आईटी मंत्रालय को नोडल मंत्रालय नियुक्त किया गया है। वहीं युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले खेल विभाग को ई-स्पोर्ट्स के सभी आयोजनों के लिए नोडल मंत्रालय नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हाल ही में कार्य आवंटन नियमों में इन संशोधनों को अधिसूचित किया। आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया कि जल्द ही ऑनलाइन गेमिंग बिचौलियों के लिए मानदंड लाए जाएंगे। सरकार तकनीकी नवाचार को पूरी तरह से प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन यह भी सुनिश्चित करना है कि कोई भी अवैध सामग्री/सेवा संभव न हो। मंत्रालय जल्द ही ऑनलाइन गेमिंग बिचौलियों के लिए नियम प्रकाशित करेगा और सार्वजनिक परामर्श शुरू करेगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन गेमिंग उद्योग ने की सराहना 
फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स (एफआईएफएस) ने ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को विनियमित करने के लिए आईटी मंत्रालय को नोडल मंत्रालय के रूप में नियुक्त करने के सरकार के कदम की सराहना की है। एफआईएफएस के महानिदेशक जॉय भट्टाचार्य ने कहा, केंद्रीय नियामक प्राधिकरण के रूप में मंत्रालय की नियुक्ति निवेशकों, उद्योग और उपभोक्ताओं को स्पष्टता और निश्चितता प्रदान करेगी। यह फैसला एवीजीसी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक) क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने और भारत को ऑनलाइन गेमिंग के लिए वैश्विक केंद्र बनाने की सरकार की पहल के अनुरूप है। हमें यकीन है कि ऑनलाइन गेमिंग उद्योग इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मार्गदर्शन में जिम्मेदारी से विकसित होगा। उद्योग मंत्रालय के साथ एक संतुलित नियामक ढांचा बनाने के लिए काम करने की उम्मीद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसला ई-स्पोर्ट्स को आधिकारिक खेल के रूप में मान्यता देने के एजेंडे के अनुरूप: चड्ढा 
वहीं बेंगलुरु मुख्यालय वाले ब्लॉकचेन-आधारित ई-स्पोर्ट्स फैन एंगेजमेंट स्टार्टअप एसटीएएन ने कहा, ऐसे समय में जब गेमिंग और ईस्पोर्ट्स अर्थव्यवस्था के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों के रूप में उभर रहे हैं, यह देखकर खुशी हो रही है कि सरकार इन क्षेत्रों को नियामक स्पष्टता के साथ बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। एसटीएएन के सीईओ और सह संस्थापक पार्थ चड्ढा ने कहा, यह कदम हमारे देश में ई-स्पोर्ट्स को एक आधिकारिक खेल के रूप में मान्यता देने के लिए बहुत जरूरी एजेंडे के अनुरूप है। इससे आज के ई-स्पोर्ट्स एथलीटों, गेमिंग क्रिएटर्स और बड़े पैमाने पर समुदाय को एक शानदार बढ़ावा और एक स्तर का खेल मैदान मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed