आयकर विभाग ने 60 स्थानों पर की छापेमारी, 700 करोड़ से ज्यादा की कर चोरी का चला पता
आयकर विभाग ने कथित कर चोरी को लेकर चेन्नई से संचालित एक प्रमुख व्यापारिक समूह के परिसर में नौ दिसंबर को खोज और जब्ती अभियान चलाया। यह छापेमारी चेन्नई, त्रिची, कोयंबटूर, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मुंबई में स्थित 60 परिसरों में की गई। इसकी जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने दी है।
I-T Department detected evasion of income of over Rs. 700 crores. Unaccounted cash of Rs 23 crores also seized. Foreign assets worth Rs 110 crore in the form of fixed deposits found during the search: CBDT https://t.co/8RJZ4xcAe3
— ANI (@ANI) December 15, 2020विज्ञापन
सीबीडीटी ने बताया, 'आयकर विभाग ने 700 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का पता लगाया है। छापेमारी के दौरान 23 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी भी जब्त की गई है। इसके अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर 110 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति भी बरामद हुई है।'
महाराष्ट्र: 160 करोड़ रुपये की काली कमाई मिली
आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के पनवेल शहर में एक बिल्डर समूह और उससे जुड़े कुछ लोगों के ठिकानों पर छापे मारने के बाद 160 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आयकर विभाग ने 10 दिसंबर को पनवेल (रायगढ़ जिले) और पड़ोसी वाशी में 29 स्थानों पर छापे मारे थे।
सीबीडीटी ने कहा कि अब तक समूह की 163 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। इसमें छापे के दौरान बरामद 13.93 करोड़ रुपये नकद शामिल है। बोर्ड ने कहा कि फ्लैटों और जमीनों की बिक्री से संबंधित लेनदेन के सबूत जब्त किए गए हैं।