फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISROs PSLV-C33 carrying Indias navigation satellite

चीन से आगे, अमेरिका के बराबर है भारत का 'नाविक'

Fri, 29 Apr 2016 01:56 PM IST
पल्लव बागला/विज्ञान मामलों के जानकार
पल्लव बागला/विज्ञान मामलों के जानकार Updated Fri, 29 Apr 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
ISROs PSLV-C33 carrying Indias navigation  satellite
- फोटो : PTI

भारत ने गुरुवार को पोलर सैटेलाइट लॉंच व्हीकल से अपने सातवें नैविगेशन सैटेलाइट को उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया है। इसके साथ ही भारत का नैविगेशन सैटेलाइट समूह पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सैटेलाइट सिस्टम को नाविक का नाम दिया है। नाविक यानि कि नैविगेशन इंडियन कॉन्स्टेलशन। यह अमेरिकी जीपीएस की ही तरह है। लेकिन जो आपके-हमारे मोबाइल फोनों में अमेरिकी जीपीएस दिखता है वह अमरीका के नियंत्रण में है। कानूनन भारत युद्ध के समय इसे इस्तेमाल नहीं कर सकता।

विज्ञापन


इसके अलावा इसमें एक अनंतर्निहित अशुद्धता होती है। इसीलिए भारत को अपना एक सैटेलाइट नैविगेशन सिस्टम तैयार करना पडा। उपलब्धि यह है कि तीन साल के अंदर भारत ने इन सभी सात सैटेलाइट को लॉंच किया। आने वाले समय में हर स्मार्टफोन पर इसका सिग्नल मिलेगा। चूंकि यह सैटेलाइट भारत के ऊपर स्थित है इसलिए भारत में इसकी सटीकता अमेरिकी सिस्टम से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन


इस वजह से यह चाहे स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जाए या गाडी में यह ज्यादा उपयोगी होगा - यह आपकी स्थिति और रास्ते को ज्यादा सटीकता के साथ बताएगा। युद्ध के समय इस सिस्टम से हथियारों को सटीकता से संचालित करना और लक्ष्य पर पहुंचाना आसान हो जाता है। दरअसल किसी भी दूसरे देश पर आप पूरी तरह भरोसा नहीं कर सकते, वह जब चाहे इसे बंद कर सकता है या आपको इसे इस्तेमाल करने से रोक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जीपीएस जैसे सिस्टम को कानूनन आप युद्ध के समय इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसलिए भारत को एक ऐसा सिस्टम चाहिए था जिस पर पूरा नियंत्रण इसका हो। इसरो का मानना है कि भारत के यह सिस्टम 20 मीटर से भी कम की सटीकता हासिल करता है। भारत ऐसा करने वाला तीसरा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिकी जीपीएस, रूसी ग्लोनास सिस्टम काफी कारगर साबित हुए हैं।


लेकिन चीनी नैविगेशन सिस्टम बीडाउ और यूरोपीय यूनियन का गैलीलियो अभी पूरी तरह कारगर नहीं हैं। भारत का यह नैविगेशन सिस्टम भारत से 1500 किलोमीटर दूर तक नजर रख सकता है। इसके दायरे में पूरा दक्षिण एशिया आ जाता है। प्रधानमंत्री ने ऐलान किया है कि इसे पड़ोसी देशों को भी उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें इसके लिए भुगतान करना होगा या इसकी शर्तें क्या होंगी।

(बीबीसी संवाददाता संदीप सोनी से बातचीत पर आधारित)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed