{"_id":"572133724f1c1bb938a91e6e","slug":"isro-will-launch-irnss-1-g-satellite","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो आज करेगा आईआरएनएसएस-1जी उपग्रह का प्रक्षेपण, सभी तैयारियां पूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इसरो आज करेगा आईआरएनएसएस-1जी उपग्रह का प्रक्षेपण, सभी तैयारियां पूरी
एजेंसी/चेन्नई
Updated Thu, 28 Apr 2016 03:17 AM IST
विज्ञापन
ISRO
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्वदेशी उपग्रह नौवहन प्रणाली (आईआरएनएसएस) के पहले चरण के लिये आवश्यक सात उपग्रहों की श्रृंखला के सातवें और आखिरी उपग्रह आईआरएनएसएस-1जी के प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
इसे बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से अपराह्न 12:50 बजे उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी सी-33 से प्रक्षेपित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसरो अधिकारियों के अनुसार इन सातों नौवहन उपग्रह की कुल लागत 1420 करोड़ रुपये है। इस प्रणाली के सक्रिय होने के बाद देश के 1500 किलोमीटर के दायरे में 15 से 20 मीटर तक की सटीक पोजिशनिंग सेवाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
अभी तक इस श्रृंखला के सात में से छह उपग्रहों (आईआरएनएसएस-1ए, 1बी, 1सी, 1डी, 1ई और 1एफ) का प्रक्षेपण हो चुका है। पहले छह अभियानों की तरह सातवें उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए भी इसरो पीएसएलवी के विस्तारित संस्करण का उपयोग करेगा। प्रक्षेपण के साथ ही भारत क्षेत्रीय उपग्रह नौवहन प्रणाली रखने वाले विशिष्ट देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा