{"_id":"5e0b77ae8ebc3e87a25b5423","slug":"isro-will-launch-chandrayaan-3-in-year-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो 2020 में करेगा चंद्रयान-3 लॉन्च, पिछले मिशन से कम होगी लागत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इसरो 2020 में करेगा चंद्रयान-3 लॉन्च, पिछले मिशन से कम होगी लागत
Tue, 31 Dec 2019 10:00 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
chandrayan -2
- फोटो : ISRO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2019 में हम चांद के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन आखिरी क्षणों में कदम लड़खड़ा गए। मगर साल 2020 में भारत चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के मुताबिक इस मिशन की लागत चंद्रयान-2 से कम होगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह कहना गलत होगा कि चंद्रयान-2 मिशन निराशाजनक रहा क्योंकि यह भारत का पहला प्रयास था। कोई भी देश अपने पहले ही प्रयास में सफल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह ने कहा, 'लैंडर व रोवर मिशन के 2020 में लॉन्च होने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। हालांकि मैं पहले भी कह चुका हूं कि चंद्रयान-2 मिशन को विफलता नहीं कहा जा सकता है क्योंकि हमने इससे काफी कुछ सीखा है।' उन्होंने कहा कि कोई भी देश पहले प्रयास में सफल नहीं हुआ है। अमेरिका को भी चांद पर कदम रखने के लिए कई प्रयास करने पड़े। मगर हमें इतने प्रयासों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चंद्रयान-2 से जो अनुभव मिले हैं और मौजूदा संसाधनों की वजह से चंद्रयान-3 का बजट कम होगा। हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।