फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO successfully conducts short duration hot test of semicryogenic engine

ISRO: इसरो ने किया सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल अल्पकालिक हॉट टेस्ट; मील का पत्थर करार दिया

Sat, 26 Apr 2025 10:35 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 26 Apr 2025 10:35 PM IST
सार

इसरो ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल अल्पकालिक हॉट टेस्ट किया है। जिसके बाद इसरो ने कहा कि यह इग्निशन परीक्षण 28 मार्च, 2025 को किए गए पहले सफल हॉट टेस्ट के बाद दूसरा मील का पत्थर है, जो सेमीक्रायोजेनिक इंजन परीक्षण कार्यक्रम के परीक्षण में एक बड़ी सफलता थी। 

विज्ञापन
ISRO successfully conducts short duration hot test of semicryogenic engine
इसरो - फोटो : एक्स

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक अल्पकालिक हॉट टेस्ट किया है। शनिवार को एजेंसी ने बताया कि 24 अप्रैल को तमिलनाडु के महेंद्रगिरी स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) में यह परीक्षण किया गया।

विज्ञापन


इसरो ने एक बयान जारी कर बताया कि यह इग्निशन परीक्षण 28 मार्च, 2025 को किए गए पहले सफल हॉट टेस्ट के बाद दूसरा मील का पत्थर है, जो सेमीक्रायोजेनिक इंजन परीक्षण कार्यक्रम के परीक्षण में एक बड़ी सफलता थी। बयान के मुताबिक, इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल (पीएचटीए), जिसमें थ्रस्ट चैंबर को छोड़कर सभी इंजन सिस्टम शामिल हैं, का 3.5 सेकंड की अल्प अवधि के लिए हॉट टेस्ट किया गया। इसका उद्देश्य इंजन के सुचारू इग्निशन के प्रदर्शन को मान्य करना था।
विज्ञापन


परीक्षण के दौरान, इंजन को सफलतापूर्वक प्रज्वलित किया गया और इसकी निर्धारित शक्ति के 60 प्रतिशत तक संचालित किया गया, जिसने स्थिर और नियंत्रित प्रदर्शन को प्रदर्शित किया। इसरो के मुताबिक, कम दबाव और उच्च दबाव टर्बो पंप, प्री-बर्नर और संबंधित नियंत्रण प्रणालियों समेत महत्वपूर्ण उप प्रणालियों के एकीकृत प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए यह परीक्षण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed