फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO scientist P Kunhikrishnan give flute performance at PSC meeting, jairam ramesh shared video

इसरो वैज्ञानिक ने सांसदों की बैठक के समापन में बजाई बांसुरी, जयराम रमेश ने शेयर किया वीडियो

Tue, 31 Dec 2019 12:49 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 31 Dec 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
ISRO scientist P Kunhikrishnan give flute performance at PSC meeting, jairam ramesh shared video
इसरो वैज्ञानिक पी कुन्हीकृष्णन - फोटो : Twitter

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में सैटेलाइट और रॉकेट भेजकर देश और दुनिया का नाम रोशन किया है। इसरो के वैज्ञानिकों में विज्ञान के अलावा भी कई प्रतिभाएं होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हैं इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी कुन्हीकृष्णन। जिन्होंने संसद की स्थायी समिति की एक बैठक के समापन में बांसुरी बजाकर सबका मन मोह लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


रविवार को हुई यह बैठक साल की अंतिम थी। जिसका वीडियो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी कुन्हीकृष्णन मंत्रमुग्ध कर देने वाली बांसुरी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके कारण सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पी कुन्हीकृष्णन ने बैठक के समापन में बांसुरी बजाई तो इसरो अध्यक्ष के सिवन और अन्य सदस्य उन्हें तल्लीन होकर सुन रहे थे। वर्तमान में कुन्हीकृष्णन यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी) के निदेशक भी हैं। वे पेशेवर बांसुरी वादक भी हैं। वे साल 2010 से 2015 तक पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) के परियोजना निदेशक के तौर पर अहम भूमिका निभा चुके हैं।

कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य रमेश ने बताया कि कुन्हीकृष्णन पेशेवर बांसुरी वादक हैं। बैठक के समापन में उन्होंने सदाबहार 'वतापी गणपतिम भजे' बजाया। यह दक्षिण भारत के महान कवि और रचयिता मुत्तुस्वामी दीक्षित का लिखा हुआ एक संस्कृत गीत है। दीक्षित कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed