फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO saved Chandrayaan 2 from colliding with NASA Lunar Reconnaissance Orbiter

अंतरिक्ष: चंद्रयान-2 ऑर्बिटर और नासा के एलआरओ का संभावित टकराव टला, हो सकता था भारी नुकसान

Wed, 17 Nov 2021 06:21 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 17 Nov 2021 06:21 AM IST
सार

दो साल पहले चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था, और वह अब चंद्रमा के चक्कर लगा रहा है। यह ऑर्बिटर भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उपयोग चंद्रयान -3 मिशन के साथ भी किया जाएगा।

विज्ञापन
ISRO saved Chandrayaan 2 from colliding with NASA Lunar Reconnaissance Orbiter
isro... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान -2 ऑर्बिटर और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) के बीच अंतरिक्ष में बीते 20 अक्तूबर को टक्कर होने की आशंका पैदा हो गई थी जिसे चंद्रयान2ऑर्बिटर के मार्ग में परिवर्तन कर टालने में इसरो ने कामयाबी हासिल कर ली।

विज्ञापन


इसरो ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि 20 अक्तूबर को सीएच2ओ और एलआरओ भारतीय समयानुसार दिन के 11.15 बजे चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव के पास एक-दूसरे के बेहद करीब आने वाले थे।  
विज्ञापन


इसरो के बयान के अनुसार दोनों ही एजेंसियों ने एक सप्ताह पहले से स्थिति का विश्लेषण करना शुरू कर दिया था और इस नतीजे पर पहुंचे थे कि निर्धारित समय पर दोनों ऑर्बिटर के बीच रेडियल दूरी 100 मीटर से भी कम जबकि बिलकुल नजदीकी पहुंच दूरी करीब 3 किलोमीटर रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों एजेंसियों ने माना कि दोनों के संभावित टक्कर को टालने के लिए उपाय करने (सीएएम) की जरूरत है। इसके लिए सीएच2ओ की कक्षा को बदलना होगा। इसके बाद इसरो ने 18 अक्तूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8.22 बजे चंद्रयान2 ऑर्बिटर की नई कक्षा निर्धारित की और ये भी सुनिश्चित किया कि निकट भविष्य में दोनों की ऐसी कोई निकटता न हो।

चंद्रयान2 ऑर्बिटर की तरह एलआरओ भी चंद्रमा की ध्रुवीय कक्षा में परिक्रमा करता है और इसलिए, दोनों अंतरिक्ष यान चंद्र ध्रुवों पर एक दूसरे के करीब आते हैं। 


पहली बार आया इसरो के सामने ऐसा मौका
पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों के मलबे और अन्य अंतरिक्ष वस्तुओं के कारण टकराव के जोखिम को कम करने के लिए अंतरिक्ष एजेंसियों के लिए सीएएम की कवायद सामान्य गतिविधि है। इसरो नियमित रूप से ऐसे महत्वपूर्ण करीबी दूरी के ऑब्जेक्ट्स की निगरानी करता है। हालांकि, यह पहली बार है जब इसरो के एक महत्वपूर्ण अंतरिक्ष अन्वेषण मिशन के लिए इस तरह की कवायद करने की जरूरत पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed