{"_id":"5c0534f9bdec2241975ff3fe","slug":"isro-hysis-send-first-picture-of-earth-gujarat-shown","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो : हाईपरस्पेक्ट्रम इमेजिंग सैटेलाइट ने भेजी पृथ्वी की पहली तस्वीर, गुजरात का दिखा नजारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इसरो : हाईपरस्पेक्ट्रम इमेजिंग सैटेलाइट ने भेजी पृथ्वी की पहली तस्वीर, गुजरात का दिखा नजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Updated Mon, 03 Dec 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
देश के नवीनतम भूअवलोकन उपग्रह एचवाईएसआईएस ने 29 नवंबर को प्रक्षेपित होने के बाद पहली तस्वीर भेजी है। इस तस्वीर में गुजरात के लखपत इलाके के हिस्सों को दिखाया गया है। इसरो ने बताया कि राष्ट्रीय दूर संवेदी केंद्र (एनआरएससी) पर हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग उपग्रह (एचवाईएसआईएस) से हासिल की गई तस्वीरों को कृषि, मृदा सर्वेक्षण और पर्यावरणीय निगरानी में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसरो के सूत्रों ने बताया कि एचवाईएसआईएस द्वारा खींची गई तस्वीर की गुणवत्ता से एजेंसी संतुष्ट है। उल्लेखनीय है कि 29 नवंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी43 रॉकेट से एचवाईएसआईएस को 30 अन्य विदेशी उपग्रहों के साथ प्रक्षेपित किया गया था।
विज्ञापन