फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO heaviest rocket will launch 36 satellites countdown begins

ISRO Rocket LVM3: इसरो सबसे भारी रॉकेट 36 सैटेलाइट को करेगा प्रक्षेपित, काउंटडाउन शुरू

Sat, 22 Oct 2022 09:10 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बेंगलुरु।
एजेंसी, बेंगलुरु। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Oct 2022 09:10 PM IST
सार

इसरो ने कहा कि ‘एलवीएम3-एम2/वनवेब इंडिया-1 मिशन’ का प्रक्षेपण 22-23 अक्तूबर की मध्यरात्रि को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
ISRO heaviest rocket will launch 36 satellites countdown begins
ISRO - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सबसे भारी रॉकेट प्रक्षेपण यान मार्क-3 (एलवीएम-3) के जरिए श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 36 ब्राडबैंड संचार उपग्रहों के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुक्रवार आधी रात से शुरू हो गई।

विज्ञापन


इसरो ने यहां एक बयान में कहा कि ‘एलवीएम3-एम2/वनवेब इंडिया-1 मिशन’ का प्रक्षेपण 22-23 अक्तूबर की मध्यरात्रि को प्रस्तावित है। ‘वनवेब’ एक निजी उपग्रह संचार कंपनी है। भारती एंटरप्राइजेज वनवेब में एक प्रमुख निवेशक और शेयरधारक है। बयान में कहा गया कि इस अभियान से एलवीएम-3 को वैश्विक वाणिज्यिक लॉन्च सेवा क्षेत्र में खास पहचान मिलेगी। 
विज्ञापन


अंतरिक्ष विभाग के तहत कार्य करने वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ (एनएसआईएल) का कहना है कि यह एनएसआईएल के माध्यम से एलवीएम-3 के जरिए पहला वाणिज्यिक प्रक्षेपण है। उन्होंने कहा कि अगले साल की पहली छमाही में एलवीएम-3 द्वारा 36 वनवेब उपग्रहों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed