{"_id":"5e1c29918ebc3e87e577ba84","slug":"isro-gsat-30-communication-satellite-launch-on-17-january-from-french-guiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 जनवरी को लॉन्च होगा इसरो का जीसैट 30, फ्रेंच गुआना से शुरू करेगा सफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
17 जनवरी को लॉन्च होगा इसरो का जीसैट 30, फ्रेंच गुआना से शुरू करेगा सफर
Mon, 13 Jan 2020 01:55 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
GSAT 30
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का संचार उपग्रह जीसैट 30 को 17 जनवरी को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी फ्रेंच गुआना से लॉन्च किया जाएगा। इस उपग्रह को अत्याधुनिक एरियन पांच रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इसरो का यह 2020 में पहला मिशन होगा। वजन ज्यादा होने के कारण इस उपग्रह को यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन पांच रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। यह उपग्रह निजी और सरकारी सेवा प्रदाताओं को संचार सेवा को और प्रभावी बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
इसरो इस साल कई सैटेलाइट्स को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसरो चेयरमैन के सिवन के अनुसार साल 2020 में इसरो कम से कम 10 सैटेलाइट्स को लॉन्च करेगा। आदित्य एल1 मिशन को मध्य 2020 तक लॉन्च करने की योजना है। यह मिशन पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन को समझने और भविष्यवाणी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा मिशन गगनयान के लिए पहले टेस्ट फ्लाइट को दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है जिसे इसरो द्वारा दिसंबर 2021 तक प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसरो भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर इसके लिए काम कर रहा है।
इसरो नए साल में चंद्रयान 2 की असफलताओं को भुलाते हुए चंद्रयान 3 की तैयारियों में जुट गया है। टॉइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-3 को इसरो नवंबर 2020 में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस अभियान की मदद से इसरो चंद्रयान-2 के दौरान पूर्वनिर्धारित अपनी खोज प्रक्रिया को जारी रखने की कोशिश करेगा।
Indian Space Research Organisation: Launch of communication satellite, GSAT30 onboard Ariane-5 launch vehicle from Kourou launch base in French Guiana is scheduled at 2:35 am of January 17, 2020 (IST). (Pic source - ISRO) pic.twitter.com/9fDxqJfFlS
— ANI (@ANI) January 13, 2020