फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO develops second generation distress alert transmitter for fishermen

ISRO: मछुआरों के लिए इसरो ने विकसित किया दूसरी पीढ़ी का DAT, संकट के वक्त बचाव दल से संपर्क करने में सक्षम

Wed, 17 Jan 2024 05:43 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 05:43 PM IST
सार

समुद्र में मछुआरों को मछली पकड़ने वाली नौकाओं से इमरजेंसी संदेश भेजने के लिए इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी के डिस्ट्रेस अलर्ट ट्रांसमीटर(डीएटी) को इसरो ने विकसित किया है। डीएटी को ब्लूटूथ इंटरफेस के जरिए मोबाइल फोन से जोड़ा जाता है।

विज्ञापन
ISRO develops second generation distress alert transmitter for fishermen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : HARDOI

विस्तार

समुद्र में मछुआरों को मछली पकड़ने वाली नौकाओं से इमरजेंसी संदेश भेजने के लिए इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी के डिस्ट्रेस अलर्ट ट्रांसमीटर (डीएटी) को इसरो ने विकसित किया है। इसरो ने कहा कि नेविगेशन क्षमताओं को शामिल करते हुए डिस्ट्रेस अलर्ट ट्रांसमीटर 2010 से काम कर रहा है। वर्तमान में 20 हजार से अधिक इस्तेमाल किए जा रहे हैं। हालांकि दूसरी पीढ़ी के डीएटी में दो तरफा संचार की सुविधा होगी। 
विज्ञापन


कैसे करता है काम
इसरो के बयान के मुताबिक, संचार उपग्रह के जरिए संदेश भेजे जाते है, जिन्हें एक केंद्रीय नियंत्रण स्टेशन पर प्राप्त किया जाता है। मछली पकड़ने वाली नाव की पहचान और चेतावनी संकेतों को डिकोड किया जाता है। इस जानकारी को भारतीय तट रक्षक के तहत समुद्रीय बचान समन्वय केंद्रों को भेज दी जाती है। जिसके बाद विपदा में फंसे मछुआरों को बचाने के लिए अभियान चलाया जाता है। संचार और नेविगेशन तकनीकी विकास का लाभ उठाते हुए इसरो ने उन्नत क्षमताओं और सुविधाओं के साथ डीएटी में सुधार किया है। 
विज्ञापन


दो तरफा संचार की सुविधा से लैस- इसरो
इसरो ने कहा कि इसमें खास बात यह है कि इसमें मछुआरों को मैसेज मिलने की सुविधा है, जिससे समुद्री संकट के दौरान यह बेफिक्र हो जाते हैं कि बचाव दल उनके पास आ रहा है। गौरतलब है कि खराब मौसम, चक्रवात, सुनामी की स्थिति में समुद्र में मछुआरों को अलर्ट मैसेज भेजे जा सकते हैं। जिससे समुद्र में मौजूद मछुआरों को घर वापस जाने या सुरक्षित जगह चुनने में मदद मिलेगी। साथ ही मछली पकड़ने वाले क्षेत्रों के बारे में जानकारी भी डीएटी का उपयोग करके मछुआरों को भेजी जाती है। इससे ईधन की बचन, मछुआरों को अच्छी मछली पकड़ने में मदद मिलती है। डीएटी को ब्लूटूथ इंटरफेस के जरिए मोबाइल फोन से जोड़ा जाता है। साथ ही मोबाइल में एप के जरिए संदेशों को अपनी भाषा में पढ़ सकते हैं। 15 जनवरी को इसरो अध्यक्ष सोमनाथ ने आईएनएमसीसी, इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क, बेंगलुरु में आईसीजी महानिदेशक राकेश पाल की मौजूदगी में डीएटी-एसजी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed