फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   isro chief says Chandrayaan-2 Mission is thoughtfully taken out risk

चंद्रयान-2 मिशन सोच-समझकर उठाया गया जोखिम है : इसरो प्रमुख सिवन

Sun, 23 Sep 2018 01:41 AM IST
भाषा, हैदरबाद
भाषा, हैदरबाद Updated Sun, 23 Sep 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
isro chief says Chandrayaan-2 Mission is thoughtfully taken out risk
इसरो - फोटो : SELF
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने शनिवार को कहा कि इसरो का ‘चंद्रयान-2’ मिशन यह जानते हुए भी सोच-समझकर उठाया गया जोखिम है कि इस तरह के 50 प्रतिशत प्रक्षेपण विफल हुए हैं। यह यान ऐसी जगह उतरेगा जहां अब तक तक कोई दूसरा देश नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “हालांकि आधे से ज्यादा चंद्र मिशन विफल हुए हैं लेकिन इसरो एक सोचा-समझा जोखिम उठा रहा है क्योंकि अगर हम अंतरिक्ष जगत के बड़े खिलाड़ी बनना चाहते हैं तो नवप्रवर्तन के साथ ऐसे जोखिम उठाने अत्यधिक जरूरी हो जाते हैं।” 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 भी इसी तरह से सोच-समझकर उठाया गया जोखिम है। सिवन ने बताया कि चंद्रमा पर जिस जगह उतरा जाएगा, वह जगह 70 डिग्री अक्षांश ऊपर है, “जहां इससे पहले कोई नहीं गया है।” सिवन पड़ोसी जिले संगारेड्डी के रुद्रराम में जीआईटीएएम मानद विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed