फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israeli Envoy Thanks PM Modi for Support in Hostage Release, Highlights Shared Counter-Terrorism Experience

Israel: 'आतंकवाद से लड़ाई में एक जैसे अनुभव', इस्राइली दूत ने रिहाई में समर्थन के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

Thu, 02 Oct 2025 06:49 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 02 Oct 2025 06:49 AM IST
सार

Israeli Envoy Thanks PM Modi: भारत में नए इस्राइली महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने बंधक रिहाई में समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ाई में भारत और इस्राइल के अनुभव काफी समान हैं।

विज्ञापन
Israeli Envoy Thanks PM Modi for Support in Hostage Release, Highlights Shared Counter-Terrorism Experience
भारत और इस्राइल। - फोटो : X/@IsraelinIndia

विस्तार

भारत में इस्राइल के नए महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने बंधक बचाव की कोशिशों में समर्थन के लिए भारत को शुक्रिया कहा। रेवाच ने बताया कि 7 अक्तूबर के हमले में उनका एक परिजन आतंकवाद का शिकार हुआ था, इसलिए यह मुद्दा उनके लिए बेहद निजी है।

विज्ञापन


रेवाच ने आगे कहा कि आतंकवाद से लड़ाई में भारत और इस्राइल के अनुभव काफी मिलते-जुलते हैं। दोनों देशों के आतंकवाद को खारिज करने और शांति को बढ़ावा देने के मूल्य समान हैं।
विज्ञापन

 उन्होंने चुनौतीपूर्ण वक्त में इस्राइल के साथ खड़े रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए उन्हें शुक्रिया कहा।

भारत की संस्कृति से लगाव
उन्होंने आगे कहा कि भारत की संस्कृति और विरासत बहुत समृद्ध है। हम आपकी संस्कृति और परंपराओं के बारे में और जानने की कोशिश कर रहे हैं। मैं भारत आने से पहले भी कई वर्षों से मसाला चाय पीता था। इसलिए मैं स्थानीय भोजन, स्थानीय बाज़ारों, स्थानीय पर्यटन स्थलों का आनंद लेने और आपके देश, आपके खूबसूरत देश के बारे में और जानने की कोशिश कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Weather Updates: अक्तूबर-दिसंबर में होगी सामान्य से अधिक बारिश, उत्तर भारत में ठंडक लेकिन अपेक्षाकृत कम वर्षा


ट्रंप की शांति योजना का समर्थन
रेवाच ने कहा कि इस्राइल डोनाल्ड ट्रंप की गाज़ा शांति पहल का स्वागत करता है, लेकिन दो शर्तों पर पहली सभी इस्राइली बंधकों की रिहाई हो और दूसरी हमास को निहत्था किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि उदार अरब देश हमास पर दबाव डालेंगे कि वह योजना को स्वीकार करे।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra News: ठाणे के उप नगर आयुक्त रिश्वत लेते गिरफ्तार, फ्लैट खरीद सौदे में रिटायर्ड पुलिस अफसर से ठगी

भारत की नवीन प्रौद्योगिकी में दिखाई दिलचस्पी
रेवाच ने भारत की नवीन प्रौद्योगिकी और मोबाइल ऐप्स में भी गहरी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कहा कि भारत और इस्राइल दोनों ही नवाचार के केंद्र हैं। इस्राइल ने सेलफोन और मैसेजिंग तकनीक की शुरुआत की थी, जबकि भारत का बड़ा बाजार इसे और ताकतवर बनाता है। वे भारतीय टेक्नोलॉजी को सीखना और रोजमर्रा में इस्तेमाल करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed