{"_id":"582aea0b4f1c1b59368feb66","slug":"israel-and-india-are-threatened-by-terror-because-we-uphold-the-values-of-freedom-israel-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ अभियान को तेज करेंगे भारत-इजरायल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकवाद के खिलाफ अभियान को तेज करेंगे भारत-इजरायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
भारत-इजरायल साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायल के राष्ट्रपति रियुविन रिवलिन के छह दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भारत और इजरायल के बीच समझौतों का आदान प्रदान हुआ। दोनों देशों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इजरायल के राष्ट्रपति रियुविन रिवलिन का स्वागत करना सम्मान की बात है। दोनों देशों के रिश्ते बहुआयामी है। इस साझेदारी में रक्षा सौदे और आम जन के बीच संबंधों ने अहम भूमिका अदा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक बड़ी संख्या में भारतीय छात्र इजरायल पढ़ने जाते हैं और हमारी साझेदारी बनाने में यह सेतु का काम करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा, 'दोनों देश कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चल रही साझेदारी पर सहमत हुए हैं। दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 25 वर्ष पूरे होने की ओर बढ़ रहे हैं और हमने तय किया है कि इसे कई और क्षेत्रों में बढ़ाया जाए। निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन देकर इस मौके का उपयोग दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते को बनाने में करेंगे।'
मोदी ने कहा, 'हमने इस बात की पहचान कि है आतंकवाद एक वैश्विक चुनौती के रूप में उभर रहा है और इसकी कोई सीमा नहीं है। दुर्भाग्य की बात है कि आतंकवाद की जड़ और इसका फैलाव भारत के पड़ोस में है।

रियुविन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
भारत-इजरायल साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं, इजरायल के राष्ट्रपति रियुविन रिवलिन ने कहा कि इजरायल और भारत आतंकवाद के खतरे का सामना कर रहे हैं, क्योंकि दोनों देश स्वतंत्रता के मूल्यों को निभाते हैं।
रियुविन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई न करना और चुप रहना इसे बढ़ावा देता है। भारत और इजरायल चरमपंथ के खिलाफ अपने अभियान को साझा रूप से और तेज करेंगे।
अंत में रियुविन ने आवभगत के लिए भारत का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आपके सुंदर देश में आकर मुझे अपने घर जैसा लगा।
इससे पहले मंगलवार की सुबह इजरायल के राष्ट्रपति रियुविन रिवलिन ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।