फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISO 9001 certificate certified office of AAP MLA launched

दिल्ली: आप पार्टी विधायक के आईएसओ 9001 सर्टिफिकेट प्रमाणित ऑफिस की शुरूआत

Sat, 24 Jul 2021 02:32 AM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 24 Jul 2021 02:32 AM IST
सार

पूर्व विधायक दिलीप पांडे ने ट्वीट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल राजनीति का एक नवीन आयाम हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता के लिए काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
ISO 9001 certificate certified office of AAP MLA launched
dilip pandey - फोटो : social media

विस्तार

आम आदमी पार्टी के तिमारपुर विधायक दिलीप पांडेय के कार्यालय ने आईएसओ 9001:2015 सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। यह सर्टिफिकेट सेवा करने के सात विभिन्न मानकों पर कार्यालय को खरा उतरने पर दिया गया है।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को इस कार्यालय का उद्घाटन किया। पार्टी ने इसे अपनी आम आदमी के लिए काम करने की प्रतिबद्धता पर जनता की मुहर बताया है।
विज्ञापन


कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कार्यालय में आने वाली विभिन्न विभागों की समस्याओं को सुनने के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। यह जनसेवा के कार्य को मिला बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा सम्मान वही होता है जब जनता उसे भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा या लोकसभा भेजती है। लेकिन इस तरह के प्रमाणपत्र मिलना यह बताता हैे कि जनप्रतिनिधि जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतर रहा है।

इसके पूर्व विधायक दिलीप पांडे ने ट्वीट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल राजनीति का एक नवीन आयाम हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता के लिए काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed