फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Islamic State released an audio of Baghdadi, in which he said outfit is being tested by Allah

जिंदा है बगदादी? आईएसआईएस ने जारी किया ‘जिहाद’ छेड़ने वाला ऑडियो

Thu, 23 Aug 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
Islamic State released an audio of Baghdadi, in which he said outfit is being tested by Allah

कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू बकर अल बगदादी की कथित नई ऑडियो रिकॉर्डिंग में उसने मुस्लिम समुदाय से ‘‘जिहाद’’ छेड़ने का आह्वान किया है। कल ईद अल-अजहा के मौके पर टेलीग्राम संदेश में बगादादी पश्चिमी देशों में हमलों का आह्वान भी कर रहा है। बगदादी का यह कथित ऑडियो तब आया है जब इस आतंकी संगठन को इराक और सीरिया के ज्यादातर हिस्सों से खदेड़ा जा चुका है। गत वर्ष सितंबर के बाद से आईएस सरगना की यह पहली रिकॉर्डिंग बताई जा रही है।

विज्ञापन


बगदादी ने कहा, ‘‘जो लोग अपने दुश्मनों के खिलाफ अपना धर्म, धैर्य, जिहाद भूल चुके हैं और अल्लाह के वादे में उनका यकीन खो चुका है और वह बेआबरू हो चुके हैं । लेकिन वे इस पर चलते हैं तो वे शक्तिशाली और विजयी हैं यहां तक कि एक निश्चित समय के बाद भी।’’ आईएस ने 2014 में सीरिया और इराक के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था और अपने आप को इन इलाकों का ‘‘खलीफा’’ घोषित किया था लेकिन अब वह दोनों ही देशों में ज्यादातर हिस्सों से खदेड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


बगदादी ने रिकॉर्डिंग में पश्चिम एशिया, एशिया और अफ्रीका में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अल्लाह की रहमत से खलीफा बना रहेगा।’’ अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह संदेश कब रिकॉर्ड किया गया लेकिन बगदादी सीरिया के उत्तर पूर्वी हिस्से के पुनर्निर्माण के लिए गत सप्ताह सऊदी अरब द्वारा 10 करोड़ डॉलर दिए जाने की आलोचना करता दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अमेरिका और रूस को धमकी देते हुए कहा कि जिहादियों ने उनके लिए ‘‘भयावहता’’ की तैयारी की है। रूस और अमेरिका आईएस के खिलाफ हमलों का समर्थन करते हैं।  आईएस सरगना आखिरी बार जुलाई 2014 में इराक के दूसरे बड़े शहर मोसुल में सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिया था। 

बगदादी को कई बार मृत घोषित किया गया लेकिन एक इराकी खुफिया अधिकारी ने मई में बताया कि वह अब भी जिंदा है और सीरिया में रह रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed