फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISKCON Kolkata spokesperson Radharamn Das claims lawyer defending Chinmoy Prabhu attacked in Bangladesh

Iskcon: बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु का बचाव करने वाले वकील पर हमला; कोलकाता इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण का दावा

Tue, 03 Dec 2024 02:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 02:02 AM IST
सार

इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता दास ने आईसीयू में रॉय की तस्वीर के साथ एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि वकील रामने रॉय के लिए प्रार्थना करें। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने उनके घर पर तोड़फोड़ की और बेरहमी से हमला किया। 

विज्ञापन
ISKCON Kolkata spokesperson Radharamn Das claims lawyer defending Chinmoy Prabhu attacked in Bangladesh
अस्पताल में भर्ती वकील रामेन रॉय - फोटो : X/@RadharamnDas

विस्तार

इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने सोमवार को दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रमुख चेहरे चिन्मय कृष्ण दास प्रभु का बचाव करने वाले वकील रामेन रॉय पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया है। वह हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पताल में अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं। दास ने कहा कि वकील रॉय की एकमात्र गलती अदालत में चिन्मय प्रभु का बचाव करना था।

विज्ञापन


इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता दास ने आईसीयू में रॉय की तस्वीर के साथ एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि वकील रामने रॉय के लिए प्रार्थना करें। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने उनके घर पर तोड़फोड़ की और बेरहमी से हमला किया। उन्होंने दावा किया कि हमले में रॉय गंभीर रूप से घायल हो गए। वह फिलहाल आईसीयू में हैं और अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


चिन्मय प्रभु की कानूनी रक्षा का प्रत्यक्ष परिणाम है हमला: दास
एक बंगाली समाचार चैनल से बातचीत में इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष दास ने कहा कि वकील रॉय पर यह क्रूर हमला चिन्मय कृष्ण प्रभु की कानूनी रक्षा का प्रत्यक्ष परिणाम है। यह बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने वालों के सामने बढ़ते खतरे को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिन्मय दास को जेल भेज चुकी है बांग्लादेश की अदालत 
बांग्लादेश सम्मिलिता सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को बीते सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। वह एक रैली में भाग लेने के लिए चटोग्राम जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश की एक अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया। 


1971 में 22 फीसदी थी हिंदू समुदाय की संख्या
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की संख्या 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान लगभग 22 फीसदी थी, लेकिन अब यह घटकर लगभग 8 प्रतिशत रह गई है। इस गिरावट का कारण धार्मिक हिंसा, सामाजिक-राजनीतिक दबाव और पलायन है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed