फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iskcon GBC Gopal Krishna Goswami awarded with World Book of Records

इस्कॉन के गोपाल कृष्ण गोस्वामी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से पुरस्कृत

Sun, 06 Oct 2019 11:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 06 Oct 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Iskcon GBC Gopal Krishna Goswami awarded with World Book of Records
इस्कॉन के गोपाल कृष्ण गोस्वामी को वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित

देश को बुरी लतों से छुटकारा दिलाने के लिए आयोजित 'उदगार' फेस्टिवल का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। सबसे बड़ा फेस्टिवल आयोजित करने के लिए लंदन की वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड्स ने रविवार को इस्कॉन के गोपाल कृष्ण गोस्वामी को इस सम्मान से नवाजा । इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॅा हर्षवर्धन भी मौजूद थे। 

विज्ञापन

द इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) ने रविवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक वार्षिक मेगा यूथ फेस्ट 'यूडीजीएआर-एन एक्सप्रेशन ऑफ गुडनेस एंड जॉय’ मनाया। इस फेस्टिवल की थीम देश को बुरी लतों से मुक्त करना था। कार्यक्रम में कुल 12,000 लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम हिप-हॉप जैसे आधुनिक मनोरंजन का मिश्रण था, "फील क्रू" और "माधव रॉक बैंड" द्वारा फ्यूजन संगीत प्रस्तुत किया गया। अन्य प्रदर्शन जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वह था नीतीश भारती द्वारा सैंड आर्ट का प्रदर्शन, एक युवा व्यसनी का संघर्ष और भगवद गीता से उनकी सहायता प्राप्त करना।  

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ हर्षवर्धन ने वैश्विक स्तर पर भारत की संस्कृति के संरक्षण के लिए इस्कॉन के वैश्विक प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार केवल युवाओं की सुरक्षा करने के लिए नहीं बल्कि उन्हें सकारात्मक जुड़ाव देने के लिए प्रतिबद्ध है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस के डायरेक्टर डॉ वीरेंद्र मिश्रा  ने कहा कि नशे की लत से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि युवाओं को इसमें न आने दिया जाए। इस्कॉन यूथ फोरम एंड यूडीजीएआर फेस्टिवल के निदेशक एचजी सुंदर गोपाल ने कहा कि इस्कॉन युवाओं को नशे की लत से बाहर निकालने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed