फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISKCON Bans Monk For "Derogatory" Comments On Swami Vivekananda, Ramakrishna

ISKCON: अमोघ लीला दास ने स्वामी विवेकानंद के बारे में की अपमानजनक टिप्पणी, इस्कॉन ने लगाया प्रतिबंध

Wed, 12 Jul 2023 10:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कलकत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कलकत्ता Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 12 Jul 2023 10:49 AM IST
सार

अमोघ लीला दास ने स्वामी विवेकानंद की आलोचना करते हुए कहा था कि एक सदाचारी व्यक्ति कभी भी किसी प्राणी को हानि नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने रामकृष्ण की शिक्षा "जतो मत ततो पथ" (जितनी राय, उतने रास्ते) पर भी व्यंग्यात्मक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
ISKCON Bans Monk For "Derogatory" Comments On Swami Vivekananda, Ramakrishna
अमोघ लीला दास - फोटो : social media

विस्तार

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने मंगलवार को इस्कॉन के पुजारी अमोघ लीला दास पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस्कॉन ने कहा कि उसने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस के बारे में की गईं टिप्पणी जो विवाद पैदा हुआ, उसके बाद लीला दास पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

विज्ञापन

गौरतलब है कि अमोघ लीला दास ने स्वामी विवेकानंद की मछली सेवन के लिए आलोचना करते हुए कहा था कि एक सदाचारी व्यक्ति कभी भी किसी प्राणी को हानि नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने रामकृष्ण की शिक्षा "जतो मत ततो पथ" (जितनी राय, उतने रास्ते) पर भी व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा था कि हर रास्ता एक ही मंजिल तक नहीं जाता।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के नेता ने की थी कार्रवाई की मांग
बता दें कि अमोग लीला दास की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि हम इस्कॉन का सम्मान करते हैं, लेकिन उसे अब दास को रोकना चाहिए। रामकृष्ण और विवेकानंद का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साधु के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्कॉन ने बयान जारी कर कहा कि दास के विचार उनके मूल्यों और शिक्षाओं का हम प्रतिनिधित्व नहीं करते। हम धार्मिक मान्यताओं और प्रथाओं के प्रति किसी भी प्रकार के अनादर और असहिष्णुता की आलोचना करते हैं। अपमानजनक टिप्पणियां दास में आध्यात्मिक पथों और व्यक्तिगत विकल्पों की विविधता को लेकर जागरूकता की कमी को दर्शाती हैं।

एक महीने के लिए लगा है प्रतिबंध
बयान में कहा गया है कि दास की गलती को ध्यान में रखते हुए इस्कॉन ने उन पर एक महीने के लिए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। हमने उन्हें अपना निर्णय बता दिया है। अमोघ लीला दास ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। उन्हें एहसास हो रहा है कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है उन्होंने एक महीने तक गोवर्धन पर्वत पर जाकर प्रायश्चित करने का निर्णय लिया है। वह तत्काल प्रभाव से खुद को पूरी तरह अलग कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed