{"_id":"6aef23dc8ccf4a595b0192fd","slug":"isis-module-case-mumbai-court-sentences-doctor-adnanali-sarkar-to-six-years-in-jail-after-he-pleads-guilty-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: आईएसआईएस आतंकी साजिश में शामिल था डॉक्टर, अदालत में कबूला जुर्म; छह साल की कठोर कारावास की मिली सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: आईएसआईएस आतंकी साजिश में शामिल था डॉक्टर, अदालत में कबूला जुर्म; छह साल की कठोर कारावास की मिली सजा
Sat, 07 Nov 2026 06:43 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, मुंबई, महाराष्ट्र
पीटीआई, मुंबई, महाराष्ट्र
Published by: अमन मौर्या
Updated Sat, 07 Nov 2026 06:43 PM IST
सार
मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने 2023 के आईएसआईएस आतंकी साजिश मामले में एनेस्थीसियोलॉजिस्ट अदनान अली सरकार ने अपराध स्वीकार करने के बाद छह साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक विशेष एनआईए अदालत ने शनिवार को एक एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) को छह साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। उसने 2023 के 'इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया' (आईएसआईएस) आतंकी साजिश मामले में अपना अपराध कबूल कर लिया था। आरोपी अदनान अली सरकार ने अदालत से कहा था कि वह अपने गलत कामों पर पछता रहा है और अपने भविष्य तथा परिवार के लिए अपराध स्वीकार कर रहा है। विशेष एनआईए न्यायाधीश अभय ए. जोगलेकर ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक साजिश रचने और सबूत मिटाने के अपराध में दोषी ठहराया।
कोर्ट ने क्या टिप्पणी की?
सरकार की ओर से अपराध स्वीकार करने की याचिका मंजूर करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि यह उसका पहला अपराध है, लेकिन उसके खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर हैं। न्यायाधीश ने कहा, 'अदालत का मानना है कि समाज में एक कड़ा संदेश जाना चाहिए, ताकि इस तरह का कृत्य किसी भी रूप में समाज में दोबारा न हों। खासकर तब, जब ऐसे तत्वों की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ रही हो।'
सरकार और मामले के अन्य आरोपियों को आईएसआईएस मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन को सक्रिय रूप से समर्थन देने का आरोप था। इस साल 25 जून में जब अदालत ने मामले में आरोप तय किए थे, तब सरकार ने खुद को निर्दोष बताया था। हालांकि, 28 अक्तूबर को उसने अदालत में एक आवेदन दाखिल कर अपराध स्वीकार करने की इच्छा जताई। साथ ही, मानवीय आधार पर कानून के तहत मिलने वाली न्यूनतम सजा देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
याचिका में डॉक्टर ने क्या कहा?
अपनी याचिका में सरकार ने बताया कि वह एक योग्य एनेस्थीसियोलॉजिस्ट है और गिरफ्तारी से पहले चिकित्सा का काम कर रहा था। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं था। याचिका के मुताबिक, सरकार अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और चार बच्चे हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद परिवार को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अदालत ने उसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने और अपराध स्वीकार करने के कानूनी परिणामों को समझने के लिए सात दिन का समय दिया था। हालांकि, सरकार अपने फैसले पर कायम रहा और उसने दोहराया कि वह स्वेच्छा से अपराध स्वीकार करना चाहता है।
अदालत ने रिकॉर्ड की जांच के बाद सुरक्षित रूप से निष्कर्ष निकाला कि सरकार ने किसी भी तरह के दबाव, जबरदस्ती, धमकी, प्रलोभन या अनुचित प्रभाव के बिना अपराध स्वीकार किया है। इसके बाद अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अनुसार उसे दोषी ठहरा दिया।
सरकार पर क्या है आरोप?
अभियोजन पक्ष के अनुसार, सरकार और उसके सह-आरोपी आईएसआईएस के सदस्य थे। उन्होंने भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने के इरादे से आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आपराधिक साजिश रची थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी का आरोप था कि आरोपियों ने व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर समूह बनाए थे। इन समूहों के माध्यम से धार्मिक उपदेशों की आड़ में कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किए जाते थे। इनमें 'हिंसक और सशस्त्र जिहाद' तथा 'खिलाफत' से संबंधित विचारधारा शामिल थी। इसका उद्देश्य मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाना और उन्हें संगठन में भर्ती करना था।